मास्को। रूस ने अपने नागरिकों की सेहत का ध्यान रखते हुए ऐसे कई कोल्ड ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें अधिक एल्कोहल मिला हुआ हो। वहीं, यूरोपीय संघ ने जानवरों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए उन पर कास्मेटिक टेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रूस ने एल्कोहल की अधिकता वाले ठंडे पेय पदार्थो पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में संसद के निचले सदन में एक बिल पारित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, जिन ठंडे पेय पदार्थो में एल्कोहल की मात्रा 1.2 प्रूफ से अधिक पाई जाएगी, रूस में उनकी ब्रिकी प्रतिबंधित होगी। ऐसे पेय पदार्थो के सेवन से खून और दिल से संबंधी बीमारियां होने का खतरा है। ऐसे पेय किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी नुकसानदेय शाबित हो सकते हैं। युवा वर्ग ठंडे पेय पदार्थ अधिक पसंद करते हैं।
वहीं, यूरोपीय संघ ने जानवरों पर कास्मेटिक टेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानवरों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए यूरोपीय संघ ने यह कदम उठाया है। फ्रांस में दो हजार जानवरों पर कास्मेटिक टेस्ट किए जा चुके हैं।