पाकिस्तान में दूसरी शादी करने जा रहे सिख युवक की हत्या

Pakistanलाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे एक सिख युवक की हत्या कर दी गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि शालीमार टाउन स्थित 28 वर्षीय अमरजीत सिंह के स्टोर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वे सिंह को एक कार में ठूंसकर वहां से भाग निकले।

बाद में सिंह का शव लाहौर से 40 किलोमीटर दूर शेखपुरा से बरामद किया गया। शरीर पर चोट के निशान थे। सिंह पेशे से हकीम था और पेशावर का रहने वाला था।

पुलिस ने जब सिंह के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि सिंह ने अपनी दूसरी शादी का फैसला किया था। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों अजरुन सिंह, स्वरूप सिंह और मस्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!