बांग्लादेश में हिंसा में मरने वालों की संख्या 15 पहुंची

bangladesh riotsढाका। बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव कार्यवाहक सरकार की देखरेख में कराने की मांग को लेकर विपक्षी दलों द्वारा आहूत 60 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी झड़पें जारी रहीं जिसमें चार लोग मारे गए और कई घायल हुए। इसके साथ ही राजनीतिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसकी सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों ने एक प्रतिद्वंदी कार्यकर्ता की उत्तरी जमालपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी। चटगांव में पथराव के दौरान एक ट्रक के पलटने से उसके ड्राइवर की मौत हो गई जबकि पश्चिमी झीनेदाह में बम विस्फोट और चाकू मारने से एक स्थानीय बीएनपी नेता की जान चली गई। इसके अलावा ढाका में प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ आवामी लीग के एक दफ्तर और आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हड़ताल के दूसरे दिन भी देश के कई हिस्सों में तोड़फोड़, आगजनी और झड़पों में देसी बम फेंके जाने का दौर जारी रहा। यही नहीं बंद के चलते पूरे देश में स्कूल, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि सरकारी टेलीविजन ने हड़ताल के बावजूद राजधानी में जनजीवन सामान्य होने का दावा किया है।

error: Content is protected !!