आईबीएन7 पर दिखेंगे विनोद दुआ और संजय पुगलिया

vinod duaaआशुतोष के आईबीएन7 से जाने के बाद कुछ फेरबदल किए जा रहे हैं. विनोद दुआ की इंट्री हो रही है. सूत्रों के मुताबिक दुआ 17 फरवरी से आईबीएन7 का हिस्सा बनेंगे. उनका एक कार्यक्रम ‘प्रश्नकाल’ नाम से रात आठ से नौ बजे के बीच प्रसारित होगा. यह चुनावी कार्यक्रम होगा और विनोद दुआ के मशहूर व पुराने चुनाव विश्लेषक होने की छवि का चैनल भरपूर इस्तेमाल करेगा. इसके बाद आईबीएन7 पर रात 9 से 10 के बीच संजय पुगलिया का शो होगा. संजय पुगलिया नेटवर्क18 ग्रुप के ही एक अन्य न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी-आवाज’ के संपादक हैं.

आईबीएन7 से विनोद दुआ का जुड़ाव चैनल की लगातार गिरती टीआरपी को थामने में कितना मददगार साबित होगा, यह वक्त बताएगा. फिलहाल आईबीएन7 की तरफ से विनोद दुआ के व्यक्तित्व को आगे कर चुनावी कार्यक्रम ‘प्रश्नकाल’ का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि विनोद दुआ एनडीटीवी पर देश के लिए खाते-पीते थे और खाने-पीने पर उनका शो प्रसारित होता था. देश के पुराने और प्रतिभाशाली पत्रकारों में से एक विनोद दुआ ने एनडीटीवी मैनेजमेंट पर कई तरह के आरोप लगाते हुए (एक गंभीर आरोप यह भी था कि प्रणय राय ने वादे के बावजूद उन्हें सिर्फ खाने-पीने तक सीमित कर रखा है) खुद को वहां से अलग कर लिया. उनके नाम की चर्चाएं कई चैनलों के साथ जुड़ी. कभी कोई उनके बारे में आजतक से जुड़ाव की बात करता तो कभी कोई डीडी न्यूज से. http://bhadas4media.com

error: Content is protected !!