मोदी: रजत शर्मा जी क्यूँकि आप हमारे अपने हो इसीलिए मैं चाहता हूं कि आप मुझे ‘आप की अदालत’ में बुलाएं|
रजत शर्मा: जी ज़रूर
मोदी: मेरी कुछ शर्तें हैं|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं
मोदी: पहले सुन तो लो|
रजत शर्मा: जी बताइए|
मोदी: अरविंद केजरीवाल के किसी आरोप पे सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: मैं दो सीट पे चुनाव क्यों लड़ रहा हू इस पे कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: मेरी शादी पे कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: जासूसी कांड पे कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: अमित शाह के बारे में कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: गॅस के दाम के बारे में कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
मोदी: एद्दुरप्पा, पासवान, शिरमालू, बाबू बोकड़िया, वित्तल रददिया के बारे में कोई सवाल नही पूछोगे|
रजत शर्मा: मुझे कबूल हैं|
रजत शर्मा: ठीक है मोदी जी.. पर कुछ सवाल तो पूछने पड़ेंगे ताकि इंटरव्यू असली लगे|
मोदी: आडवाणी, जोशी, जसवंत सिंग की बात कर लेना.. और बीच बीच में ऑडियेन्स से ‘मोदी -मोदी’ के नारे भी लगवा देना|
रजत शर्मा: बिल्कुल ठीक है मोदी जी.. आप आ जाइए…
(यह व्यंग्य लेखक रमेश शर्मा के फेसबुक वॉल से लिया गया है.) http://bhadas4media.com