सांसद यादव का रूतबा

b yadav 1अजमेर के निवासी और राजस्थान से राज्यसभा के भाजपा सांसद भूपेन्द्र यादव ने अजमेर जिले के सलेमाबाद गांव को गोद लेने की घोषणा की है। यादव इस समय भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के प्रभारी है। यादव का राजस्थान की राजनीति में भी दखल है। यही वजह रही कि सलेमाबाद को गोद लने के लिए यादव ने अजमेर के कलेक्टर डॉ.आरुषि मलिक को जो पत्र लिखा उसे देने के लिए कलेक्टर के पास भाजपा विधायक भागीरथ चौधरी, सुरेश सिंह रावत, देहात अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव और कई नेता गए। पत्र की सुपुर्दगी के समय इतने नेताओं का कलेक्टर के पास जाना सांसद यादव के रूतबे को बताता है। सांसद यादव ने उस गांव को गोद लिया है जो देशभर में धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। सलेमाबाद में निम्बार्क सम्प्रदाय की आचार्यपीठ है और यहां जगतगुरु श्रीजी महाराज विराजमान है।       (एस.पी.मित्तल)

error: Content is protected !!