नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस सरकार नें घोटालों का एक नया विश्व अपकीर्तिमान रच दिया है। रेडियो तरंगों में 1.76 लाख करोड़, कोयला खान आवंटन में 1.86 लाख करोड़, दिल्ली विमान पत्तन निर्माण में 3400 करोड़, और राष्ट्रमंडल खेलों में 65000 करोड़ के घोटालों नें भारत की छवि को तार तार कर दिया है।
किरण नें कहा कि महाघोटालों, भ्रष्टाचार और राजिनीतिक दुष्कत्यों के कारण संप्रग सरकार देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। आतंकवाद और सीमापार घुसपैठ के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा गंभीर खतरे में है। प्रधानमंत्री और कांग्रेस मुखिया इन सबके लिए अपने उत्तरदायित्व से बच नहीं सकते हैं। देश की जनता सारी कहानी के यथार्थ को समझ रही है। सरकार त्यागपत्र देकर नया जनादेश प्राप्त करें, यही राजनीतिक शुचिता है।