बाल विकास परियोजना कार्यालय बिचपुरी में मतदान के लिये संकल्प

Photo0320आगरा। बाल विकास परियोजना कार्यालय बिचपुरी में आगनवाड़ी कार्यकर्तीयों व सहायिकायों द्वारा दिनांक 24.04.2014 को होने वाले मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिये संकल्प लिया गया तथा आगरा के लोगों से अपील की गयी।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता सिंह ने कहा कि दरअसल मतदाता और उसका मत ही भारतीय लोकतंत्र या किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र का मूल आधार होता है। पिछले कई वर्षों से भारतीय लोकतंत्र में मतदाताओं की मतदान में कम होती रुचि जनता की लोकतंत्र में घटती आस्था को इंगित करती है। जब तक एक मतदाता को अपने मत का अर्थ नहीं समझ में आएगा तब तक भारत का सिस्टम बदलना मुश्किल है। सिस्टम को बदलने के लिए सभी को गणतंत्र का टीका लगाना होगा। मतदाताओं को समझना होगा कि उनका एक वोट केवल सरकार ही नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने का औजार भी बन सकता है और इसके जरिए खुद उस मतदाता का भाग्य भी बदल सकता है।
बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सुधाभारत राय ने कहा कि हमारा मकसद ग्रामीण महिलाओं को अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना। तथा उसका मूल्य समझाना है। आज एक अच्छे और ईमानदार उम्मीदवार को जिताया जाए। यदि आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप नोटा का आॅप्शन चुनें। इसलिए संकल्प लें कि हमें खुद भी वोट डालना है और दूसरों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करना है। और हमारी बिचपुरी ब्लाॅक की सभी आंगनवाडी बिचपुरी ब्लाॅक में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में महिलाओं को वोट देने के लिए जागरूकता अभियान चलायेंगी जिससे की अधिक से अधिक बिचपुरी ब्लाॅक की ग्रामीण महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता सिंह, सुपरवाइजर सुधाभारत राय व ब्लाॅक के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं ओमवती राजपूत, शीला देवी, कृष्णा कुमारी, विनोद कुमारी, ममता कुमारी सहित बिचपुरी ब्लाॅक की सैंकडों आगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकायें उपस्थित रहीं।

Brahmanand Rajput

error: Content is protected !!