शोभायात्रा निकालकर मनाया महावीर का जन्म कल्याणक

nimach samachar 01नीमच। अहिंसा के अवतार जीओ और जीने दो, जीवदया के संवाहक, आदिपुरूष महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 13 अप्रैल को सकल जैन श्रीसंघ ने 5 वर्षों की परम्परागत सामूहिक रूप से मनाया।
इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की श्रृंखला में 13 अप्रैल रविवार को प्रातः 5.30 बजे दिगम्बर जैन समाज द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। 8.30 बजे फोर जीरो विद्युत केन्द्र से सकल जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की सामूहिक षोभायात्रा निकाली गई। षोभायात्रा में समस्त नवकार मंत्र आराधक बडी संख्या में सामूहिक रूप से उपस्थित थे। षोभायात्रा में सबसे आगे दो युवक सुनहरी धार्मिक ध्वजा लिये चलायमान थे। साथ ही महावीर बैण्ड पर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक से सम्बंधित धार्मिक भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थीं। षोभायात्रा में महिलाएं पीताम्बरी पीले परिधानों में मंगल कलष षिरोधार्य किए हुए पंक्ति में चलायमान थीं। षोभायात्रा उदीतरत्नसागरजी म.सा. की पावन निश्रा में निकाली गई। भगवान महावीर के बेवाण को इन्द्र बने युवा कांधों पर विराजित कर चल रहे थे।
षोभायात्रा के मार्ग में स्थान स्थान पर विभिन्न समाजसेवी लोगांे द्वारा ठण्डे पेय पदार्थों का वितरण कर स्वागत किया। नया बाजार में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याषी सुश्री मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नंदकिषोर पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष रघुराजसिंह चौरडिया, पूर्व विधायक डॉ.सम्पतरूवरूप जाजू, प्रभु चंदेल, तरूण बाहेती, संजय पंवार, मोनू लोक्स, हरगोविन्द दीवान, दिग्विजयसिंह आमलीखेडा, भगवतीप्रसाद जायसवाल, संजीव पगारिया, अनिल चौरसिया, मनीष जाट ने स्वागत किया। सर्राफा एसोसिएशन एवं अग्रवाल समाज नीमच द्वारा तिलक मार्ग पर पेयजल वितरण कर स्वागत किया गया। अखिल भारतीय वैष्य महासम्मेलन जिला इकाई के संतोष चौपडा एवं पदाधिकारियों द्वारा कमल चौक पर, नया बाजार में अंजुमन इत्तिहादुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर साबिर मसूदी, अब्दुल गफ्फार, इकबाल गोल्डन, मास्टर यासिन, सईद अल्लाबेली, पार्षद इकबाल कुरैषी, षराफत षाह आदि ने पुष्पमाला एवं जलसेवा से स्वागत कर साम्प्रदायिक सौहाद्र की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की।

जीवदया ही सच्ची मानवता – उदितरत्नसागरजी म.सा.
नीमच। जीवदया ही सच्ची मानवता है। महावीर के बताये मार्ग पर यानि उनके सिद्धान्तांे पर चलने की कोषिष करें, तभी हमारा जीवन सुखमय त्यागमय षांतिप्रिय हो सकता है। भगवान महावीर के सिद्धान्त न केवल जैन समाज बल्कि पूरे विष्व के लिए कल्याणकारी हैं। आवष्यकता है उन्हें समझने की अपने जीवन में आत्मसात करने की। महावीर के सिद्धान्त आत्मा से परमात्मा बनाने का मार्ग दिखाते है। उक्त विचार श्री सकल श्रीसंघ द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में मीडिल स्कूल मैदान पर आयोजित धर्मसभा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए संतश्री उदितरत्नसागरजी महाराज ने व्यक्त किए। संतश्री ने कहा कि मनुष्य ईर्ष्या को त्यागकर परमार्थ के सेवा कार्य करे अच्छा है लेकिन घर परिवार में भाई अषक्त है तो उसकी सहायता करना भी प्रथम नैतिक दायित्व है। तभी उसका संसार में परमार्थ की सेवा करना सार्थक साबित होगा। इस अवसर पर सामूहिक स्वामी वात्सल्य का धर्मलाभ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने नेमीचंद ज्ञानचंद चौरडिया परिवार की श्रीमती मोहनबाई धर्मपत्नी स्व.रूपचंद चौरडिया का बहुमान श्री भीडभंजन पार्ष्वनाथ ष्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रेमप्रकाष जैन, श्री वर्धमान स्थानकवासी समाज के महेन्द्र बम्ब, श्री साधुमार्गी जैन समाज दषरथ कोठारी, श्री वर्धमान स्थानकवासी समाज नीमचसिटी के उमरावसिंह राठौड, ष्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के अजयसिंह चौधरी, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष निर्मल विनायका, तेरापंथ समाज के ओमप्रकाष भंसाली ने प्रषस्ति पत्र, षॉल श्रीफल, मोती माला प्रदान कर किया। उन्होंने समारोह में महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर षुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संत उदितरत्न सागरजी म.सा. ने मंगलाचरण कर सभी को आषीर्वाद प्रदान किया। सामूहिक गुरूवंदना कमल नागौरी ने करवाई मंगल गीत श्रीमती रेणु सुराणा ने प्रस्तुत किया।
अभिनंदन पत्र का वाचन केषरीमल कोठीफोडा ने किया। स्वामी वात्सल्य में अरविन्द चौपडा, जावद विधायक ओमप्रकाष सखलेचा, पूर्व नपाध्यक्ष रघुराजसिंह चौरडिया भी सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन राजेष डूंगरवाल ने किया तथा आभार महेन्द्र बम्ब ने किया।
Santosh Gangele

निःषुल्क रक्त परीक्षण षिविर में 750 जांचें हुई
नीमच। आज के इस आधुनिक युग में स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जैन सोषल ग्रुप संगिनी ग्रेटर एवं रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर राठौर परिसर में आयोजित निःषुल्क रक्त परीक्षण षिविर में कुल 755 जांच, ब्लड बैंक के सत्येन्द्रसिंह राठौड एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा की गई।
संगिनी ग्रेटर की अध्यक्ष संगीता जारोली एवं सचिव अनिता खाबिया ने बताया कि षिविर में 255 हिमोग्लोबिन 260 षुगर, 240 ब्लड ग्रुप की जांच की गई। डॉ.अभिषेक वरूण और डॉ. कमल चौरडिया ने लोगों को चिकित्सा परामर्ष प्रदान किया। कार्यक्रम का षुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ श्री डॉ. कमल चौरडिया, डॉ. अभिषेक वरूण, पारस लसोड, अषोक नांदेचा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
षिविर में अनिता सालगिया, आभा विनायका, लेखारानी हिंगड, निर्मला नांदेचा, कल्पना मोगरा, रानी राजा, मधु लोढा, सुनीता आंचलिया का योगदान उल्लेखनीय रहा।
ओर से संगीता जारोली, 9406612727

error: Content is protected !!