किरण का मुम्बई थाना क्षेत्रों में तुफानी दौरा

kiranभाजपा की राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  एवं विधायक  किरण माहेश्वरी नें रविवार को मालाड, दहिसर एवं भायंदर विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा करके भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की। प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी नें बताया कि किरण माहेश्वरी नें आज मालाड में विराट राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित किया।  किरण नें सम्मेलन कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों पर खुल कर प्रहार किया एवं मोदी सरकार की अल्पकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बताया। महाराष्ट्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी  कांग्रेस का राज्य से सफाया होने वाला है। जनता में भाजपा सरकार बनानें का मन बना लिया है। किरण नें कहा कि भाजपा विरोधी  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से इतने डर गए हैं कि वे उनके प्रचार करने पर भी आपत्ति कर रहे हैं। मोदीजी नें पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझा दिया है कि अब भारत में मौसम बदल गया है। कड़ी निंदा और सख्त आलोचना करने वालों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि अब बोले क्या?

किरण माहेश्वरी में भाजपा प्रत्याशी मोहित काम्बोज, विद्या ठाकुर,मनीषा चौधरी व नरेन्द्र मेहता के समर्थन में कई सभाओं एवं सम्मेलनों को संबोधित किया। भायंदर  में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए किरण नें कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार नें राज्य को विकास की पटरी से नीचे उतार दिया है। विगत 15 वर्ष राज्य में खूली लूट खसोट के वर्ष थे। महिलाओं के उत्पीड़न को प्रश्रय दिया गया था। राज्य के पूर्व गृहमंत्री चुनावी सभाओं में बलात्कार की सलाह दे रहे हैं। ऐसी ताकतों को पराजित करना है, कमल को खिलाना है।

राजस्थानी सम्मेलन में सासंद देवजी पटेल, ओटाराम देवासी, तारा भंडारी, वासुदेव देवनानी, अमृता मेघवाल, भुराराम चौधरी आदि नें भी संबोधन दिया।  किरण के साथ डॉ. श्याम अग्रवाल, अशोक माहेश्वरी, डॉ. सुशील अग्रवाल, नंदलाल पालीवाल, कृपाशंकर पालीवाल, दिनेश तेजराज जैन सहित कई भाजपा नेताओं नें भी व्यापक भ्रमण किया।

error: Content is protected !!