जम्मू। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। जेटली ने आज यहां संवाददाताों के सवाल पर कहा कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का प्रमुख नेता होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के चयन का जिम्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर छोडा गया है। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जुगल किशोर ने भी कल कहा था कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।