नई दिल्ली। संघ में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सह सरकार्यवाह के पद पर काम कर रहे दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह बनाया जा सकता है। दत्तात्रेय होसबोले, भैया जी जोशी की जगह लेंगे। भैया जी जोशी को कोई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल संघ का मीडिया का कामकाज देख रहे मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह बनाया जा सकता है। इस महीने आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में ये फैसला हो सकता है। दत्तात्रेय होसबोले के अलावा अभी इस पद पर सुरेश सोनी और कृष्ण गोपाल हैं। बैठक में इस बार सह सरकार्यवाह के पद को 3 के बजाय 4 पद करने पर भी विचार किया जा सकता है।