भूकंप पीड़ितों को नपा कर्मचारी देंगे एक माह का भत्ता

photoअध्यक्ष और पार्षदों ने भी लिया एक माह की वेतन देने का निर्णय
छतरपुर। नेपाल में आए विनाषकारी भूकंप से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए नगर पालिका परिषद छतरपुर के कर्मचारियों ने अच्छी पहल की है। कर्मचारियों और अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने भूकंप पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सहयोग राषि भेजने का निर्णय लिया है। इस राषि का ड्राफ्ट गुरूवार को तैयार कराया जाएगा और फिर राज्य सरकार के सहयोग से इसे नेपाल के भूकंप पीड़ितों को भेजा जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद छतरपुर के सभागृह में अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरसी चतुर्वेदी की विषेष उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी कर्मचारियों और पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अपना एक माह का एरियर्स भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। नगर पालिका के कर्मचारियों को प्रतिमाह 6 प्रतिषत एरियर मिलता है, यह राषि सभी कर्मचारियों की मिलाकर लगभग 1 लाख रूपये होती है। इसके अलावा अध्यक्ष और पार्षद भी अपना एक माह का वेतन भूकंप पीड़ितों को सौंपेगंे। यह राषि भी लगभग 1 लाख रूपये होती है। इस प्रकार नगर पालिका परिषद छतरपुर के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से नेपाल के भूकंप पीड़ितों को यह राषि सहयोग के तौर पर भेजी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने इस मौके पर कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और नगर पालिका तथा उसके कर्मचारी मानवता की सेवा में कभी पीछे नहीं रहेगें। उन्होंने कहा कि जल्दी ही यह राषि भूकंप पीड़ितों को भेजी जाएगी।
कर्मचारियों ने जताया शोक
बैठक के बाद नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी बाल मुकुंद शुक्ला की माताजी श्रीमती जमुना बाई के निधन पर शोक जताया और दो मिनिट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईष्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि श्रीमती जमुना बाई का गत दिवस वृद्धा अवस्था के चलते निधन हो गया था। वे 87 वर्ष की थीं तथा पिछले कई महीनों से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह सभी पार्षदों व कर्मचारियों ने ईष्वर से पीड़ित परिवार को यह गहरा आघात सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की है।
Santosh Gangele
error: Content is protected !!