ICS परीक्षा : इरा सिंघल ने नये इतिहास की सरंचना की

icsदिल्ली की रहने वाली विकलांग 31 वर्षीय इरा सिंघल ने अपने छठें प्रयास में सामान्य श्रेणी में इस वर्ष की भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विसेज) की परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नये इतिहास की सरंचना की | इरा सिंघल रीढ़ की हड्डी सम्बन्धी बीमारी स्कोइलिओसीस (Scoliosis ) से पीड़ित हैं | यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विसेज) की 2012 की परीक्षा में उत्तरीण होने के बावजूद भी उसे उसकी विकलांगता के कारण IRS में चयनित करने से अधिकारियों ने इंकार कर दिया था, इस निर्णय के विरुद्ध इरा CAT (Central Administrative Tribunal ) में गई एवं CAT के आदेश के फलस्वरूप उन्हें IRS सेवा में लिया गया था | अपने चयन के बाद इरा ने कहा कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है | इरा ने यह भी कहना है कि IAS बन कर सभी विकलांगो की सहायता करना मदद के लिये वह कुछ करना चाहती है |
कोट्टायम (केरल) की निवासी 27 वर्षीय डाक्टर रेनू राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है | डाक्टर रेनू राज ने MBBS केरल से पास किया है एवं अभी वे कोल्लम के एक अस्तपताल में कार्यरत हैं | उल्लेखनीय है कि डाक्टर रेनू राज ने अपने प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विसेज) की परीक्षा पास की है और वो भी दूसरा स्थान प्राप्त कर | डाक्टर राज ने कहा कि वह इस परीक्षा की तय्यारी पिछले एक साल से कर रही थी |
भारतीय राजस्व सेवा ( IRS ) की अधिकारी 27 वर्षीय निधि गुप्ता ने इस वर्ष की भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विसेज) में तीसरा स्थान प्राप्त किया है | निधि गुप्ता वर्तमान में फरीदाबाद के अन्दर सहायक आयुक्त कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज की अंडर ट्रेनिंग में है | उन्होंने कहा कि परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करना उनके लिये गोरव का क्षण है, इस परीक्षा के लिये मैने बहुत मेहनत की है |
दिल्ली की ही वन्दना राव ने इसी परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास में ही चोथा स्थान प्राप्त किया है | वन्दना राव ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से स्नातक डीग्री प्राप्त की थी | वन्दना ने कहा कि वो आईएस अधिकारी बन कर देश सेवा के लिये बहुत कुछ करना चाहती है | वन्दना ने कहा कि जब उसे परीक्षा परिणाम के बारे में मालूम हुआ तो उसे इस पर यकीन ही नहीं हुआ और उसने अपने परिचितों से अनुरोध किया की वे रिजल्ट को दुबारा देख लें और जाचं ले कि क्या वास्तव में ही उसे चोथा स्थान मिला है | यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि वन्दना को OBC केटेगरी मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है | वन्दना ने कहा कि उसे यह सफलता उसके कठिन मेहनत की वजह से प्राप्त हुई है |
IRS ( Income Tex Officer ) श्री सुहार्षा भगत (जो बिहार के निवासी हैं) को पाचवां स्थान प्राप्त हुआ है | श्री सुहार्षा भगत का 2011 में इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट्स सर्विस में एवं 2012 में इंडियन इनफार्मेशन सर्विस में तथा 2013 में IRS (इनकम टेक्स ) में चयन हो चुका है | श्री सुहार्षा भगत समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं इनके पिता डाक्टर फुलेन्द्र भगत हैं |
संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किये है | UPSC की सूचनानुसार इस परीक्षा में कुल 1236 कैंडीडेट को विभिन्न भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिये चयनित किया है इन में सामान्य केटेगरी के 590, OBC केटेगरी के 354, SC केटेगरी के 194 तथा ST केटेगरी के 98 परीक्षार्थी हैं | IAS और IFS एवं IPS सेवाओं के लिये इन्हीं कैंडीडेट में चयन किया जाता है |
डा.जे.के गर्ग

error: Content is protected !!