गौ हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करती मार्मिक कहानी और दिलों को झंझोर कर
रख देने वाले गीतों से सुसज्जित फिल्म को जैन धर्म के पर्युषण महापर्व के
प्रथम दिन 10 सितम्बर 2015 को youtube पर रिलीज किया जायेगा. फिल्म के
रिलीजिंग की जानकारी देते हुए निर्माता अशोक लुनिया ने बताया की
8 दिसंबर 2015 को गौमाता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग के साथ
राष्ट्रव्यापी बंद के साथ ही केंडल मार्च के आयोजन को मद्दे नजर रख किया
जा रहा है. फिल्म मध्य प्रदेश फिल्म फेस्टिवल में 6 अवार्डों के साथ ही
देश भर में कई सम्मान से नवाजी जा चुकी है श्री लुनिया ने बताया की भगवन
महावीर के मूल सिद्धांत जियो और जीने दो को फिल्म के माध्यम से जनता के
समक्ष रखने का प्रयास किया और देश विदेश के दर्शकों ने बहुत सराहा है और
आज उनकी मांग पर फिल्म को youtube पर रिलीज किया जा रहा है.
निर्माता – अशोक लुनिया, सह निर्माता – विनायक लुनिया,
निर्देशक – दिनेश परिहार,
सिनेमेटोग्राफी एवं एडिटिंग- वसीम अब्बास,
मुख्य कलाकार – वीरेंदर नथनियाल, अंजुबाला वैध, अयान खान, दिलीप अकोदिया,
हेमंत गौड़, अमोल सोनी.
म्यूजिक डायरेक्टर हरीश शर्मा (सोनू पंजाबी),
सिंगर – नागेश्वर कांठा, दलविंदर सिंह, आकांशा अकोदिया, संजय चौधरी.
ललित मेहता
9424812103