छतरपुर / 08 मार्च / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज जिला मुख्यालय के नगर पालिका के आडिटोरियम हाल में समाज सेवा एवं महिला जगत के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही 53 महिलाओं को सम्मानित किया गया है I इस विशाल सम्मान समारोह का आयोजन महिला कल्याण समिति छतरपुर ,परमार्थ समाज सेवी संस्था , आद्या महिला कल्याण समिति छतरपुर, मध्य प्रदेश जल बिरादरी , गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब ने किया था I कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति अर्चना गुड्डू सिंह थीं I सम्मानित महिलाओं में छतरपुर महिला समिति की गायत्री देवी परमार, छतरपुर विधायक श्री मति ललिता यादव , छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति अर्चना गुड्डू सिंह ,जिले की समाजसेविका नैना सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष मयंका गौतम , खजुराहो नगर परिषद् की अध्यक्ष कविता सिंह , श्री मति राज लक्ष्मी पटेरिया व्याख्याता खजुराहो , श्रीमती ममता वैशाखिया ( नगर पंचायत अध्यक्ष हरपालपुर ), श्रीमती डॉ शंकुतला चौबे, श्रीमती डॉ अनुराधा चौहान, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती शोभना श्रीवास्तव,श्रीमती गीता पटेरिया श्रीमती रंजना गंगेले , श्रीमती आकांक्षा गंगेले श्रीमती नसरीन सिद्धिकी, श्रीमती आशा तिवारी सहित 53 महिलाओं को शाल एवं श्रीफल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया I कार्यक्रम में इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय चेतना मंच के सचिव डी.डी. तिवारी, फौलादी कलम के संपादक डॉ रज्जब खान, मयंका गौतम गायत्रीदेवी परमार, प्रांतीय अध्यक्ष श्री संतोष गंगेल्र अदि ने संबोधित किया I
