शमशाबाद में लोकसेवा केंद्र की शुरुआत

तहसीलदार ने रिबिन काटकर किया शुभारंभ
03विदिशा। जिले की शमशाबाद तहसील में आज से लोक सेवा केंद्र की शुरूआत हुई। दोपहर एक बजे शमशाबाद तहसीलदार एसएन सोनी ने फीता काटकर केंद्र की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान तहसीलदार ने कम्प्यूटर पर बैठकर लोकसेवा के कामकाज के बारे में जानकारी ली। शमशाबाद में पहली बार लोकसेवा गांरटी अधिनियम के तहत लोकसेवा केंद्र खुला है। इस अवसर पर लोकसेवा केंद्र के संचालक कोमलप्रसाद तिवारी, डॉ भैरोसिंह गुर्जर, राजेंद्र जैन, डॉ पीडी माहेश्वरी, बहादुर सिंह, डॉ रामबाबू शर्मा, विक्रम सिंह, राजपाल, मनीष सक्सेना, अक्षय ओखदे, नितिन सोम एवं तहसील का स्टॉफ मौजूद था। इसके अलावा विदिशा से अवधेश दुबे, केएम तिवारी भी उपस्थित रहे।
ये मिलेगा फायदा
लोकसेवा केंद्र की शुरूआत होने से शमशाबाद तहसील के लोगों को लोकसेवा गांरटी अधिनियम के तहत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसमें जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म एवं मृत्यू प्रमाणपत्र, प्रसूति सहायत के लिए आवेदन जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाए जांएगे। ये सभी प्रमाणपत्र निर्धारित समय में नागरिकों को महैया कराई जाएंगी। शमशाबाद के साथ ही पठारी, गुलाबगंज, और त्योंदा भी आज से लोकसेवा केंद्र खुले हैं।

error: Content is protected !!