मेरा फोन टैप हो रहा हैः ममता

तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। बंद की राजनीति का विरोध करते हुए भी उन्होंने कहा कि वह अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटने वालीं। कल उनकी पार्टी समर्थन वापसी की चिट्ठी राष्ट्रपति को सौंप देगी।ममता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह रिटेल सेक्टर में एफडीआई का कभी समर्थन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करते हुए सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया। हम अपने इस कमिटमेंट पर पीछे नहीं हट सकते। दाम बढ़ाने का हम कभी समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन, हम लेफ्ट की बंद राजनीति का भी समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत बंद बेअसर रहा जिससे लेफ्ट की बंद राजनीति की पोल खुल गई।
ममता ने केंद्र की यूपीए सरकार पर ताजा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पता है उनका फोन टैप किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से कोई सौदेबाजी नहीं हो सकती। ममता ने कहा कि जनता के हितों पर हम कोई समझौता कर भी नहीं सकते।

error: Content is protected !!