संत हिरदाराम जी के नाम से पहचाना जायेगा बैरागढ़ स्टेशन

रेल मंत्रालय ने जारी किये आदेश
विधायक रामेश्वर शर्मा की मेहनत रंग लायी , नाम परिवर्तन के लिए मिले थे रेल मंत्री से

hirdaramसेवा , समर्पण की प्रतिमूर्ति संत हिरदाराम जी साहिब के नाम से पहचाना जायेगा बैरागढ़ रेल्वे स्टेशन आज रेल विभाग द्वारा बैरागढ़ स्टेशन का नाम परिवर्तन कर संत हिरदाराम नगर किये जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए । आज से बैरागढ़ स्टेशन संत हिरदाराम नगर स्टेशन से पहचाना जायेगा , जिसका कोड (SHRN) होगा । बैरागढ़ का नाम परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कड़ी मशक्कत की है नाम परिवर्तन के लिए श्री शर्मा रेल मंत्री एवं सम्बंधित अधिकारियो से मिले थे , फलस्वरूप आज रेल विभाग द्वारा नाम परिवर्तन का आदेश जारी किया गया । ज्ञात हो की विगत 21 दिसम्बर को संत हिरदाराम जी साहिब के निर्वाण दिवस पर विधायक शर्मा ने संत जी के परम शिष्य श्रद्धेय सिद्ध भाऊ से संकल्प किया था कि 2017 में बैरागढ़ रेल्वे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर संत हिरदाराम जी साहिब के नाम से कर दिया जायेगा ।विधायक शर्मा ने सभी संत नगर वासियो को नाम परिवर्तन की बधाई दी उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम जी साहिब की कृपा हम सब पर बनी रहे ।

error: Content is protected !!