नोट बंदी विरोध को लेकर दो कार्यक्रम, गुटों में बटी कांग्रेस

एक ने कलेक्ट्रेड तो दूसरे ने गलियों बजाई थाली-चम्मच

cडा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/नोट बंदी को लेकर एक दिन में दो अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किये गये। स्थानीय कलेक्ट्रेड परिसर में और नगर की प्रमुख गलियों में थालियों,चम्मचों को बजाया गया। विदित हो कि महिला कांग्रेस के द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर नोट बंदी के विरोध में प्रदर्शन करने के निर्देश दिये थे। उक्त प्रदर्शन में कांग्रेस दो गुटों में बटी दिखी जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कलेक्ट्रेड परिसर में कांग्रेस का एक धड थालियों,चम्मचों को लेकर पहुंचा और प्रधान मंत्री के निर्णय को लेकर जमकर नारे लगाये। यहां किसके सामने विरोध करने और किसको जगाने गये थे इस बात को लेकर प्रश्न उठते रहे। दो ज्ञापन भी यहां सौंपा गया जिसको तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने लिया।
गुटबाजी के चलते बिखरते कांग्रेस-
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति शोभा ओझा एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति माँडवी चैहान के निर्देश अनुसार दमोह जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट निधि श्रीवास्तव ने डा.अम्बेडकर को माल्यापर्ण करते हुये साथी महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को लेकर घंटाघर तक थालियों,चम्मचों को बजाते हुये पैदल निकल विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण जिलों में एक साथ दोपहर 01 बजे नगर के मार्गों में थालियों-चम्मचों को बजाते हुये विरोध प्रदर्शन करना था। महिला कांग्रेस ने जनता के बीच थाली चम्मच बजाकर नोटबन्दी की समस्याओं का विरोध किया और मोदी सरकार को जमकर कोसा..जिला प्रशासन के अधिकृत अधिकारी तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव को भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि बतौर प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमति कृष्णा लक्ष्मण सिंह मौजूद रही, आभार महिला कांग्रेस की पदाधिकारी अनीता खटीक हटा ने माना। वहीं जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेड परिसर में कमला निषाद,प्रभात मिश्रा,चमेली जैन ने अपनी साथियों के साथ दोपहर 12 बजे उक्त कार्यक्रम किया। दोनों ही गुटों के अपने-अपने दावे हैं अपने को सही बतलाने की बात करते नजर आते हैं। परन्तु निर्धारित कार्यक्रम के पूर्व अलग स्थान पर गलियों की जगह कार्यालय में प्रदर्शन निश्चित रूप से प्रश्न चिंह तो अंकित करता ही है?
प्रमुख झलकियां-
1-कलेक्ट्रेड में हुये प्रदर्शन में जहां सेल्फी लेने वाले कांग्रेसियों
की होड देखी गयी जो अपने को सक्रिय सोशल मीडिया पर
बतलाने के प्रयास का हिस्सा बतलाया जाता है।
2- प्रदर्शन में झंडे से पंजा गायब दिखा जिसको लेकर चर्चा
रही कि क्या निशान बदलने की तैयारी है या फिर कहानी
कुछ और?

error: Content is protected !!