सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता थे दीनदयाल जी ׃ किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता थे। उनकी 96वीं जयंति पर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए किरण ने कहा कि दीनदयाल जी ने राष्ट्र की आर्थिक चुनौतियों का समग्रता से अध्ययन किया एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया था।
किरण भारतीय जनता मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि सरकार असंगठित मजदूरों की भारी उपेक्षा कर रही है। असंगठित क्षेत्र देश में रोजगार सृजन का सबसे बङा क्षेत्र है। इस क्षेत्र के मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा एवं दक्षता उन्नयन के लिए सरकार को विशेष पहल करनी चाहिए।
किरण ने कहा कि सरकार विदेशी पूंजी का मोह छोङे। भ्रष्टाचार एवं महंगाई पर अंकुश के प्रभावी प्रयास करें। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार रोकने में अपनी विफलता को स्वीकार कर नैतिकता का उदाहरण देश के सामने रखें। आर्थिक एवं वैदेशिक नीतियों में राष्ट्र हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता को स्वीकार करे। तभी हमारा महाशक्ति बनने का सपना साकार होगा।

error: Content is protected !!