सच्चिदानंद साक्षी महाराज का 61वां जन्मदिन मनाया

aagra newsआगरा। दिनांक 12 जनवरी 2016 दिन गुरूवार को लोधी विकास मंच ने उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज का 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गुरूवार को लोधी विकास मंच ने शास्त्रीपुरम में उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज के 61वें जन्मदिन को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप मैं धूमधाम से मनाया। लोधी विकास मंच ने सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर लोधी विकास मंच के जिलाध्यक्ष बंटी लोधी ने कहा कि सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी हमेशा से हिंदुओं की आन, बान, शान और हिंदुत्व की पहचान रहे हैं। सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने 1992 में अपने ईष्टदेवता श्रीराम जी के लिए राम जन्म भूमि आंदोलन में अहम् भूमिका निभाई ऐसे हिन्दू ह्रदय सम्राट की लम्बी उम्र के लिए श्रीराम से हम कामना करते हैं। सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी हमेशा से गरीबों, शोषितों और पिछडों के नेता रहे हैं। सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी की कार्यशैली समयबध्द और निष्पक्ष है। उनका जीवन सदा से पूर्णत सादगी वाला रहा है। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी ने हमेशा से हिंदुओं के लिए संघर्ष किया है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राजपूत ने कहा कि सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी की जीवन के प्रति संतुष्टी ही उनकी बेहतर कार्य कुशलता का परिचायक है। सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी ने देश और हिंदुत्व के लिए हमेशा से संघर्ष किया है।
इस मौके पर नरेश लोधी, हरिकिशन लोधी, महेश प्रधान, विनोद लोधी, डॉ. ऊदल सिंह, केशव राजपूत, रमेश मंत्री, रामभरोसी लोधी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!