क्षेत्रीय चैनलों को पछाड़ते हुए महुआ प्लस सबसे आगे

रेटिंग सिस्टम में इस सप्ताह रहा टॉप पर

photoबॉक्स ऑफिस क्लेक्शन के बाद अब तमाम चैनलों के बीच भी टी आर पी की जंग आम बात हो गयी है। इस जंग में तमाम क्षेत्रीय चैनलों को पछाड़ते हुए महुआ प्लस इस सप्ताह सबसे आगे रही। बार्क रिपोर्ट के अनुसार रेटिंग सिस्टम में महुआ प्लस सबसे टॉप पर कायम रही। उत्तर भारत में खासा लोकप्रिय महुआ प्लस पूरी दुनिया में करोड़ो भोजपुरी दर्शकों का भी सबसे लोकप्रिय चैनल है। देश विदेश के भोजपुरिया दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली महुआ प्लस अब दर्शकों को एक नए कलेवर और नये रंग रूप में भी नज़र आएगा। पहले से ही यह चैनल अपने एक से बढ़कर एक बेहतरीन रियलिटी शोज को लेकर काफी प्रसिद्द है जिसकी वजह से यह चैनल दर्शकों के बीच पहली पसंद के साथ हमेशा सुर्खियों मे बना रहा है।
भौजी नं वन, सुरवीर जैसे रिएलिटी शोज, नए भोजपुरी फिल्म, हिंदी – भोजपुरी फ़िल्मी गाने , भक्ति भजन आरती जैसे उम्दा कार्यक्रम को दर्शकों ने हमेशा अपना प्यार दिया है।
चैनल के पी.आर.ओ सर्वेश कश्यप ने बताया की महुआ प्लस अब DEN NETWORK, SITI MAURYA, FASTWAY, ASIANET, SKYNET, SEVENSTAR, E DIGITAL, NETVISION, HDS, GTPL जैसे बड़े केवल नेटवर्क पर भी उपलब्ध है।

सर्वेश कश्यप
9709058893

error: Content is protected !!