केंद्रीय कैबिनेट में भारी फेरबदल, 10 नए चेहरे हुए शामिल

सलमान खुर्शीद को विदेशमंत्री, पवन बंसल को रेलमंत्री, अश्विनी कुमार को कानूनमंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिजलीमंत्री, कमलनाथ को शहरी विकास व संसदीय कार्यमंत्री, मनीष तिवारी को सूचना प्रसारण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), चिरंजीवी को पर्यटनमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार सौंपा गया है।

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें 22 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 10 नए चेहरे शामिल हुए।

रहमान खान, दिनशा पटेल, अजय माकन, पल्लम राजू, अश्विनी कुमार, हरीश रावत कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। तारिक अनवर, रानी नारा, अधीर चौधरी, शशि थरूर (मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री), केके सुरेश और आरपीएन सिंह राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

वहीं कांग्रेस सांसद और राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी का ओहदा भी बढ़ाया गया है और उन्हें वाणिज्य विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। नए मंत्रियों के लिए रास्ता साफ़ करने के लिए कई मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया था। कहा जा रहा है कि इस बदलाव में बड़ी भूमिका राहुल गांधी की है जिन्हें कांग्रेस संगठन में भी आधिकारिक तौर पर नंबर दो की हैसियत मिलने वाली है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:-
कैबिनेट :
1. के रहमान खान
2. दिनशा पटेल
3. अजय माकन
4. पल्लम राजू
5. अश्विनी कुमार
6. हरीश रावत
7. चंद्रेश कुमारी कटोच

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. मनीष तिवारी
2. चिरंजीवी

राज्यमंत्री

1. शशि थरूर
2. केके सुरेश
3. तारिक अनवर
4. जयसूर्या प्रकाश रेड्डी
5. रानी नारा
6. अधीर रंजन चौधरी
7. एएच खान चौधरी
8. एस सत्यनारायण
9. निनोंग इरिंग
10. दीपा दासमुंशी
11. पोरिका बलराम नाइक
12. डॉ (श्रीमति) कृपा रवि किल्ली
13. लालचंद कटारिया

error: Content is protected !!