कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली चुनावी सभा करने वाले हैं। चुनाव प्रचार में जुटे राहुल आज हिमाचल प्रदेश में दो जगहों पर रैली करेंगे। हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमरविन में राहुल सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक सभा को संबोधित करेंगे, वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बानी खेत में भी दोपहर दो बजे रैली होनी है।
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिमला और कांगड़ा में चुनावी सभा की थी। 22 अक्टूबर को सोनिया ने हिमाचल के मंडी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। हिमाचल में कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साध रही है। हिमाचल में 4 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आएंगे।