जख्‍मी बिंदी कुमारी को देखने पीएमसीएच पहुंचे सांसद पप्‍पू यादव

SKS_0767पटना, 28 नवंबर 2017 : भागलपुर जिले के बीहपुर प्रखंड के झंडापुर में अपराधियों के ताडंव में गंभीर रूप से जख्‍मी इलाजरत 12 वर्षीय बिंदी कुमारी को देखने जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्‍पू यादव आज पीएमीएच पहुंचे। इस दौरान सांसद ने बच्‍ची स्‍वास्‍थ के बारे में डॉक्‍टर से जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उसके परिजनों को हरसंभव का सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि राज्‍य में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। प्रशासन पूरी तरह पंगू हो गया है। अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। नीतीश कुमार का कानून का राज अपराधियों का राज बन गया है। राज्‍य में हत्‍या का दौर चल पड़ा है, मगर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि वे कल उस गांव में भी गए थे, जहां बेखौफ अपराधियों ने इस नरसंहार को अंजाम दिया था। उस गांव में भय का माहौल है। सांसद ने कहा कि यह हत्या नहीं,नरसंहार है। यह दलितों के खिलाफ दबंगों की घिनौनी करतूत है। उन्होंने कहा कि दबंगों ने दलित महिलाओं के साथ रेप किया, फिर वारदात को अंजाम दिया। लेकिन सरकार पूरी तरह बहरी बनी हुई है। लोगों मारे जा रहे हैं, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सांसद ने जख्‍मी बच्‍ची बिंदी कुमारी के इलाज के लिए पहले 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी थी और आज उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से कहा कि आवश्‍यकता पड़ी तो पार्टी और मदद भी करेगी। सांसद के अलावा जन अधिकार पार्टी (लो) केराष्‍ट्रीय महासचिव राघवेंद्र कुशवाहा, अभियान समिति के प्रदेश अध्‍यक्ष मधुकर आनंद, राष्‍ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्‍पू, प्रेमचंद सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव कुमार, छात्र परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष गौतम आनंद, उपाध्‍यक्ष विकास बॉक्‍सर आदि लोगों ने भी बच्‍ची से मुलाकात की।

error: Content is protected !!