दिल्ली में बढ़ा एसिड रेन का खतरा

राजधानी दिल्ली समेत लगभग पूरे उत्तरी भारत में मौसम ने अंगड़ाई ली है। सुबह और शाम के मौसम में लगातार आ रही गिरावट से जहां आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं आसमान में छाई धुंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। दिल्ली में सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक राजधानी दिल्ली के लिए यह धुंध एसिड रेन का का संकेत है। इसकी एक वजह यह भी है कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के आसमान में छाई धुंध के दो या तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई है। वहीं उम्मीद यह भी है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी राजधानी सघन धुंध के आवरण में लिपटी रही। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.9, उदयपुर में 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। लुधियाना में 11.7, शिमला में 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य शहरों में तापमान गिरने से रातें सर्द हो गई हैं। गुरुवार रात राजधानी में पिछले तीन वर्षो का इस समय का सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवम्बर के आते ही राजधानी में सर्दी का आगाज हो गया है। एक नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस चला गया, जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल ठंड के इसी गति से बढ़ते रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में अचानक गिरते तापमान ने सूबे में नवंबर के पहले ही दिन को सबसे सर्द दिन बना दिया। राजधानी के अलावा मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रह, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इसके पीछे एक वजह सुदूर दक्षिण में आया नीलम तूफान का असर भी है। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 में एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2010 में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तथा वर्ष 2009 में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

error: Content is protected !!