देश सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 95 वीं जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में देश के सभी राज्यों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत प्रधानमंत्री ने भी उनकी समाधि शक्तिस्थल पर जाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शक्तिस्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देने वालों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गाधी, केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिदे और कमलनाथ भी शामिल थे। इस अवसर पर मुखर्जी, अंसारी और सोनिया ने तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर शक्ति स्थल पर इंदिरा गाधी के रिकार्डेड सुनाया गया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गाधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।
आजाद भारत में इंदिरा गांधी को सबसे ज्यादा तेज तर्रार नेता के रूप में देखा जाता रहा है। हालांकि राजनीतिक पहलू से उनके कई फैसलों की कड़ी आलोचना भी हुई। लेकिन हर बार वह पहले से कहीं अधिक मजबूत होकर सभी के सामने आई। देश में आपातकाल लागू करने का आदेश हो या फिर पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश बनाने के लिए भारत की तरफ से जंग लड़ने का फैसला या फिर पंजाब के स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने का फैसला सभी में उनकी बोल्डनेस साफतौर पर नजर आती है।