फेसबुक पर ठाकरे के खिलाफ कमेंट पड़ा महंगा, लड़की गिरफ्तार

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मृत्यु पर मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर सवाल उठाना एक लड़की को महंगा पड़ा गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं के भारी विरोध की वजह से पुलिस ने इस 21 लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। इस के अलावा एक और लड़की को गिरफ्तार किया गया है, उसकी गलती यह है कि उनसे उपरोक्त लड़की द्वारा व्यक्त कमेंट को लाइक किया था।

आरोपी लड़की के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने व सूचना तकनीकी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय इस लड़की ने मुंबई बंद पर सवाल उठाते हुए अपने कमेंट में लिखा था कि ठाकरे जैसे लोग रोज पैदा होते और मरते हैं। इस वजह से मुंबई बंद करने की क्या औचित्य है?

विरोध के बाद लड़की ने अपना कमेंट हटा कर माफी भी माग ली थी और पुलिस ने उनका फेसबुक अकाउंट भी बंद करवा दिया था, फिर भी रविवार रात करीब 2000 शिव सैनिकों के ठाणे केपालघर स्थित लड़की के चाचा के क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की।

error: Content is protected !!