कसाब की फांसी पर बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी

आगरा [जासं]। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फासी लगते ही बुधवार सुबह जगह-जगह खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा सहित हिंदूवादी संगठन और सामाजिक संगठनों ने इसे शहीदों को श्रद्धाजलि करार देते हुए खुशिया मनाना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया।

26/11 हमले में एकमात्रा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को बुधवार सुबह 7.30 बजे पुणे की यरवदा जेल में फासी दे दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा, अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई।

सुबह करीब नौ बजे भाजपा महानगर इकाई के कार्यकर्ता बेलनगंज चौराहे पर इकट्ठे हुए और आम जनता को मिठाई बाट कर बधाई दी। वहीं जिला भाजपा संयोजक अशोक राणा ने इसे देश को दीपावली का तोहफा कहते हुए बताया कि इसे जश्न के रूप में कई गावों में मिठाई बाट कर मनाया जाएगा। उधर, पुलिस-प्रशासन ने अजमल को फासी लगते ही अलर्ट जारी कर दिया। आगरा के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसी भी प्रकार की गतिविधि पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।

error: Content is protected !!