निवाड़ी 27 फरवरी 2019 भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार के लिए जहाँ करोडो रुपया धन खर्च करती है , वहीँ बुंदेलखंड के समाज सेवी संतोष गंगेले समूचे क्षेत्र में 11 बर्षो से अधिक समय से अपने निजी वाहन से स्वंम का धन खर्च कर विद्यार्थीओ को जन जागरूकता , विचार गोष्ठीओ से समाज में बी भारतीय संस्कृति और संस्कारो के लिए कार्य करने में लगे है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान नशा मुक्ति नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति परीक्षा और शिक्षा विषय को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन तरिचर कला बजरंग बाल विद्या मंदिर संस्था तरी कला में बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी के मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद बाजपेई की अध्यक्षता में संस्था के प्रधान अध्यापक श्री हरिओम कुशवाहा की ओर से किया गया इस इस गोष्ठी में सर्वप्रथम संस्था की बेटी कुमारी अंकिता तिवारी रिया नापित संजना अहिरवार प्रांशी शुद्ध कार संस्कृति सरस वालों प्रांजल नापित के पद पूजन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l
इस अवसर पर प्रमुख वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव द्वारा बच्चों को परीक्षा और शिक्षा विषय को लेकर विस्तार से समझाया तथा बच्चों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की शिक्षा संबंधी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों में नैतिक शिक्षा अति आवश्यक है यदि बच्चे नैतिक शिक्षा और संस्कारों से अनभिज्ञ रहेंगे तो भारतीय परंपरा एवं संस्कृति नष्ट हो जाएगी इसलिए बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कार घर परिवार शिक्षण संस्थान पर मिलना आवश्यक है बच्चों को समय समय पर ऐसी विचार गोष्ठी में असामाजिक कार्यक्रम में नैतिक शिक्षा और संस्कारों की शिक्षा देना चाहिए इसके पूर्व होने संस्था में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा और संस्कारों पर विस्तार से चर्चा की संस्था के 5 छात्रों को भी स्वच्छ भारत अभियान तथा संस्कारों सभ्यता के बारे में विचार रखने पर उनको को भी सम्मानित किया संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री दीपचंद सूत्रकार द्वारा कार्यक्रम का संस्था में श्री संतोष गंगेले का स्वागत अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ विनोद बाजपेई ने बच्चों को होने वाली बीमारियों उनके निदान तथा सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को अपनाने व सफल बनाने की अपील की इस अवसर पर संस्था प्रधान आचार्य श्री हरिओम कुशवाहा द्वारा आभार व्यक्त किया गया
बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाटी शिक्षण संस्था में तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माध्यमिक विभाग तरी चर कला शिक्षण संस्था महाराजा खेत सिंह खंगार शासकीय हाई गड़ कूड़ार क्षेत्र निवाड़ी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेंदरी जिला निवाड़ी तथा शासकीय माध्यमिक शाला उबोरा निवाड़ी सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा संस्कारों परीक्षा तथा नैतिक शिक्षा संस्कार को लेकर विचार गोष्ठी के माध्यम से हजारों बच्चों में जनजागृति के माध्यम से बच्चों को उच्च ज्ञान और नैतिक शिक्षा के जीवन जीने पर बल दिया गया सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चों को उत्तम कार्य करने के लिए विभिन्न छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा बेटियों का पूजन किया गया समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी की इस सामाजिक कार्य की निवाड़ी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापकों प्राचार्य द्वारा सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई