आगजनी से प्रभावित परिवार को मदद देने के लिए आगे आए कर्मयोगी संतोष गंगेले

पबन चौबे (ईशानगर)

ईशानगर/ छतरपुर/ स्थानीय पंचायत के पाल मुहल्ले में हुई आगजनी से प्रभावित कुशवाहा परिवार को गुरुवार को नौगांव से आकर समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान पीड़ित कुशवाहा परिवार के कुल 12 सदस्यों के बीच खाद्य सामग्री, गेहू,चाबल, कपड़े, महिलाओं के लिए साड़ियां बच्चों के लिए 15 जोड़ी कपड़े छोटे बच्चो को मिठाई आदि वितरित किए गए।
जिससे बच्चो के चेहरे पर साफ खुशी देखी गई।
श्री गगेले जी ने पीड़ित लोगों से मिलकर उनका दर्द बांटते हुए पीड़ित परिवारों के बच्चों को अपने गले लगाया तथा भावपूर्ण आशीर्वाद दिया और कहा कि ईशानगर की मीडिया कर्मियों के माध्यमों से – ईशानगर में हुए इस आगजनी की भयानक दुर्घटना के बारे में पता चला। तो पीड़ित परिवार को दैनिक आवश्यकता के सामान जरूरत मंदों तक पहुँचाने का एक छोटा सा प्रयास किया है।
यह दुर्घटना जितनी भीषण है जिसमें घर गस्ती का सभी सामान चल चुका है इसकी भरपाई तत्क्षण कर पाना संभव नहीं है। आगजनी से पीड़ित कुशवाहा परिवार के सहयोग के लिए आसपास के ग्रामीणों और जिले के समाजसेवियों को सहयोग करना चाहिए l पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की आवश्यकता है तथा भरण पोषण के लिए घरेलू सामग्री भी हम आपको अपने स्तर से सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करना चाहिए।
वही पीड़ित परिवार के द्वारा समाजसेवी श्री संतोष गंगेले जी को दुआएं दी गई। इस आर्थिक मदद में संतोष गंगेले की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना गंगेले एवं नातिन कुमारी आलिया दीक्षित का भी सराहनीय सहयोग रहा वही स्थानीय लोगों आनंद असाटी व गणेश शुक्ला ने श्री गंगेले जी के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!