कर्नाटक में लोकसभा चुनाव का सरगर्मी बढ़्ती जा रही है

राज्य में कुल २८ लोकसभा सीटें है। इनमें कलबुर्गी, रायचूर, चामराजनगर, और विजयपुर ये चार सांसदीय क्षेत्र आरक्षित है। दो चरणों में होने वाली लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सत्ताधारी गठबंधन सरकार के जनता दल (एस), कांग्रेस , विपक्ष भरतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, एसयूसीआई (कम्युनिष्ट) पार्टी, उत्तम प्रजाकीय पार्टी, भारतीय प्रजेगळ कल्याण पार्टी, जयप्रकाश जनता दल, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन न्यू कांग्रेस पार्टी, अहिरा नेशनल पार्टी, कमुनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया इन सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय भी चुनाव के समर में उतारकर अपना भाग्य आजमा रहे है।
भारतीय जनता पार्टी ने २७ लोकसभा क्षेत्रों में अपना प्रत्याशियों को उतारा है। मंड्या सांसदीय क्षेत्र में भाजपा ने आजाद उम्मीदवार सुमलता अंबरीश को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने २१ स्थानों पर अपना उम्मीदवारों को खडा किया है। इनमें मौजूदा ९ सांसदों को भी टिकट दिया है। जनता दल (एस) ने राज्य के मंड्या, हासन, तुमकूर, विजयपुर, उत्तर कन्नड, उडुपी-चिकमगलूर और शिमोग्गा ये सात क्षेत्रों में अपना उम्मीदवारों को उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने भी कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में चुनाव लड रही है। प्रदेश में मुख्यरूप से ज्यादा स्थानों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा टक्कर है तो, वोक्कलिगा बहुल क्षेत्रों में भाजपा और जनता दल(एस) के मध्य फाइट है। जहां बसपा उम्मीदवार है वहां के क्षेत्रों में त्रिकोणिय स्पर्धा दिख रही है।
हाईवोल्टेज संसदीय सीटें
कर्नाटक के २८ लोकसभा क्षेत्रों में से मंड्या, तुमकूर, हासन, बेंगलूर उत्तर, बेंगलूर सेंट्रल, बेंगलूर दक्षिण, चिकमगलूर, कोलार चामराजनगर और दक्षिण कन्नड ये क्षेत्र हाईवोल्टेज संसदीय सीट में गिनती किया जा रहा है। इस क्षेत्रों में जीत के लिए उम्मीदवारों के बीच कडी मुकाबला चल रहा है।
इस बार के लोकसभा चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री एस.डी देवेगौडा के समने ’करो या मरो’ जैसी स्थिति पैदा कर दिया है। इस बार देवेगौडा अपने परंपरागत हासन सीट छोडकर तुमकूर से चुनाव लड रहे है। इनके सामने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद जी.एस.बसवराजू है। हासन में देवेगौडा ने अपने पोत्र यानी बडे बेटे रेवणा के पुत्र प्रज्ज्वल रेवण्णा को चुनावी दंगल में उतारा है। मंड्या में देवेगौडा ने अपने दूसरा पोत्र यानी मुख्यमंत्री एच.डी कुमरस्वामी के बेटे निखिल को चुनावी समर में खडा किया है।इसलिए जनता दल (एस) सुप्रिमो ने इन तीनों क्षेत्रों में जित हासिल करने के लिए रणनिति बनाकर प्रचार में जुटे है।
बेंगलूर सेंट्रल में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद पी.सी.मोहन कांग्रेस के रिज्वान अर्षद और आजाद उम्मीदवार अभिनेता प्रकाश राय के बीच कडी टक्कर चल रही है। बेंगलूर दक्षिण क्षेत्र बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से स्व. अनंतकुमार लगातार जीत कर लोकसभा में प्रवेश किया करते थे।लेकिन भाजपा ने इस बार नया चेहरा तेजस्वी सूर्या को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां पर एआईसीसी के पूर्व कार्यदर्शी बि.के .हरिप्रसाद को टिकट दिया है। कोलार में कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं और दलित संगठनों के विरोध के बावजूद पार्टी ने के.एच.मुनियप्पा को टिकट दिया है। मौजूदा सांसद मुनियप्पा पिछले सात बार लगातार से इस क्षेत्र से विजय होते आ रहे है। इनके सामने भाजपा ने नये चेहरे बेंगलूर बृहत महानगर पालिका सदस्य मुनिस्वामी को अपना प्रत्याशी बनायाअ है।
चिकबल्लापुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्प मोइली कांग्रेस के उम्मीदवार बने है। इनके सामने भाजपा के पूर्व मंत्री बी.एन.बच्चेगौडा है। इस क्षेत्र से दोबार जीत हासिल किया वीरप्प मोइली इस बार हैट्रिक जीत के लिए उत्साह दिखा रहे है।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास प्रसाद इस बार अपने परंपरागत गढ़ चामराजनगर क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरा है। यहां वे अपने ही शिष्य कांग्रेस के ध्रुवनारायन से मुकाबला कर रहे है। दक्षिण कन्नड लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने इस बार नया चेहरा युवा नेता मिथुन राय को टिकट दिया है। भाजपा के मौजूदा सांसद नलीनकुमार कटील ने जीत के लिए कडी संघर्ष कर रहे है।
बहराल इन क्षेत्रों के चुनावी समर में उतरे सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। इस महिने अप्रोल १८ और २३ को दो चरणों में मतदान होगा।
सिद्रामप्पा मावनूर
मोबाइलः७६१९४९९९१७

error: Content is protected !!