महिलाओं की उन्नति के लिए उनका शिक्षित और स्वस्थ्य होना जरूरी- डॉक्टर हर्षिका सिंह

भारतीय महिलाएं ही संस्कृति संस्कार बचा सकती है कर्मयोगी
टीकमगढ़। शासन द्वारा महिलाओं के बेहतर स्वस्थ्य और शिक्षा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका प्रचार प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करें। शिक्षित महिलाएं ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं और परिवार को सफलतापूर्वक संचालित कर सकती हैं। आज देश में पुरूष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। यह विचार नारी शक्ति सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि
डॉ हर्षिका का सिंह कलेक्टर टीकमगढ़ ने व्यक्त किए। टीकमगढ़ के नगर भवन पैलेस में समाजसेवी सौरभ खरे एवं सूर्य प्रकाश खरे द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिका सिंह कलेक्टर टीकमगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता चल रही नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी- राकेश गिरी, मंचासीन विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम जायसवाल, 90 वर्षीय अधिवक्ता श्रीमती शिवकली रूसिया, सरपंच फातिमा बानो पाली, बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी योगी ने दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात शिक्षक श्री दिनेश निरंजन ने सरस्वती वंदना एवं कवि राजेन्द्र विदुआ ने नारी महिमा गीत प्रस्तुत कर किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया l
नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि भारतीय संस्कृति संस्कार बचाने में महिला पीछे हो गई तो हमारा देश विदेशी परंपराओं की ओर बढ़ जाएगा इसलिए बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति पर भी ध्यान देना होगा
इसके पश्चात महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर
श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें देश की तरक्की के लिए समाज में बराबरी का दर्जा हासिल है। आज देश में अनेक बेटियां अलग-अलग क्षेत्रों में आगे आकर देश और समाज की सेवा करने में लगी हैं। लक्ष्मी-राकेश गिरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिलाओं को बिना पुरूष के सहयोग के आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पति का भरपूर योगदान मिला है। दोनों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही समाजसेवी शिवकली
रूसिया, संतोष गंगेले कर्मयोगी, पत्रकार प्रदीप खरे, बिष्णु दयाल श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, राजकुमारी द्विवेदी, राजेन्द्र बिदुआ सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए नारी महिमा का वर्णन किया। कहा गया कि सृष्टिï की रचना बिना महिला के संभव नहीं है। महापुरूषों को जन्म देने वाली मां से लेकर पत्नी, बहिन, बेटी आदि के रूप में महिलाएं पुरूषों की सहायक रहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही आयोजक सौरभ खरे एवं सूर्य प्रकाश खरे सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिका सिंह एवं श्रीमती लक्ष्मी-राकेश गिरी निर्वतमान नपाध्यक्ष का स्मृति चिंह एवं साल-श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर किरण खरे, मधुकर उपाध्याय, अभिषेक खरे रानू, प्रेमलता खरे, रूचि श्रीवास्तव, सुमन खरे, सुनीता खरे, राजकुमारी द्विवेदी, प्रभा खरे,
मधुलिका भटनागर, नेहा श्रीवास्तव, अमीता खरे, अनुज सिंहा, मुकेश शर्मा,
चक्रेश प्रजापति, राहुल राजपूत, सोनू देवलिया, दिनेश निरंजन, अर्पित खरे,
स्वतंत्र कुमार जैन, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, लतीफ खान, बीडी यादव, महबूब खान, अकरम खान, राजेन्द्र सोनी, रूपेश जैन, समीर खान, सत्तार बाबा, सुबोध खरे, सीताराम तिवारी दद्दा, जमील खान,

कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
आयोजन स्थल पर कवि राजेन्द्र बिदुआ सहित संतोष गंगेल, प्रदीप खरे, बिष्णु श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने महिला सम्मान में रचना पाठ किया। कवि राजेन्द्र बिदुआ ने हास्य और व्यंग की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को
बांधे रखा। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया। इस दौरान कवि स्वं ओम व्यास की मां पर रची गई अमर रचना का पत्रकार प्रदीप खरे द्वारा वाचन किया गया।

इन समाजसेवी महिलाओं का हुआ सम्मान
नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर श्रीमती हर्षिका
सिंह, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी-राकेश गिरी, पूनम जायसवाल,
शिवकली रूसिया, ऋतुजा चौहान, सैफाली तिवारी, हिमानी मनवाड़े, सुनीता खरे, पूनम अग्रवाल, सैजल खरे, खिलाड़ी शिवांगी वर्मा, आर्या पाराशर, कंचन सोनी, मैना पटेल, मोनिका यादव, फातिमा बानो, सरोज राजा, स्वतंत्र कुमार जैन, संतोष गंगेले समाजसेवियों सहित अनेक महिलाओं का साल-श्रीफल एवं स्मृति चिंह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र बिदुआ एवं आभार व्यक्त सौरभ खरे समाजसेवी ने किया।

error: Content is protected !!