* न्यूज एजेंसी कबरई महोबा*”वर्तमान समय में भारत एक आपदा महामारी संकट में हैं इस संकट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में भारत देश के कोरोना वायरस के नियंत्रण और समाप्त करने के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य सेवाएं,स्वच्छता सेवाएं, प्रशासनिक अधिकारी, समाज में अपनी सेवाएं देने वाले मीडिया पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने उनके आत्मविश्वास को उत्साहित करने के कहा गया है जिसका *कर्मयोगी संतोष गंगेले जी* ने पालन करते हुए भारत का एक नागरिक और समाज का व्यक्ति होने के कारण आपके द्वारा मानव सेवा देशभक्ति सामाजिक क्षेत्र में लगातार पूर्व में योद्धा के रूप में कार्य करने के लिए कर्मवीर पद,फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।
आज कबरई थाना में समाज सेवी, *कर्मयोगी पत्रकार संतोष गंगेले निवासी नोगांव”* ने कोरोना संकट के समय नेक भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों, समाज सेवीयो, स्वास्थ्य कर्मचारियों व समाज सेवी पत्रकारो पर पुष्प बरसा कर उन्हें फूल-माला पहना कर सम्मान सभी का सम्मान किया। जिसमें कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, एसआई नीलम देवी,एसआई जीतेंन्द्र सिंह,एसआई सुरेश सिंह, एसआई दिनेश सिंह सहित कबरई थाना स्टॉप व समाज सेवी राजेंद्र शिवहरे व समाज सेवी पत्रकार “प्रदीप मिश्रा,शेखर नामदेव,अनूप,रामकेश दुर्गेश सिंह दिलीप पांडेय आदि पत्रकार बन्धुओं को फूल मालाओं से सम्मानित किया।
इसी बीच कर्मयोगी संतोष गंगेले कहा कि वे सभी सेवाएं समाज और राष्ट्रीयता को लेकर लगातार दी है आगे भी देते रहें
पुलिस स्वास्थ्य कर्मचारी आदि जो नेक कार्य से जुड़े होते हैं उनका संतोष गंगेले जी फूल मालाओं से सम्मान करते हैं आपको बता दे कि संतोष गंगेले एक पत्रकार भी है और कर्मयोगी समाज सेवी भी जो कि नोगांव के निवासी हैं और वे यह कार्य 2007 से लगातार करते आ रहे हैं।
