रेंज रोवर है दुनिया की सबसे डिजाएरेबल एसयूवी

रेंज रोवर ने इनोवेशन, बेहतरीन रिफाइनमेंट और दुर्गम क्षेत्रों में चलने की बेजोड़ क्षमता में अग्रणी रहते हुए अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्‍न मनाया। इसमें नए स्पेशल एडिशंस के विकल्प मौजूद हैं। साथ ही, इसमें एक स्ट्रेट-सिक्स इंजेनियम वाला डीजल इंजन की भी पेशकश की गई है।
ओरिजिनल लक्जरी एसयूवी 1970 से ही बाजार पर छाई हुई है। आधी सदी पहले इसके वैश्विक प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए नई रेंज रोवर फिफ्टी मॉडल की केवल 1970 इकाइयां उपलब्ध होंगी। सीमित संस्करण वेस्टमिंस्टर और वेस्टमिंस्टर ब्लैक एडिशंस के साथ आया है। एक्सक्लूसिव एसवी ऑटोबायोग्राफी डायनैमिक ब्लैक भी इस लाइन-अप में नया है।
लैंड रोवर ने नई पीढ़ी के बेहतरीन और कुशल स्ट्रेट-सिक्स इंजेनियम डीजल इंजनों पुष्टि की है जिन्‍हें पहली बार रेंज रोवर में पेश किया जाएगा। इसमें ईंधन की कम खपत और बेहतरीन परिष्करण के लिए 48वी माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (एमएचईवी) को शामिल किया गया है। नए इंजन परिवार का विकास इन-हाउस किया गया है और ये 249 पीएस (183 केडब्ल्यू), 300 पीएस (221 केडब्ल्यू) और 350 पीएस (258 केडब्ल्यू) आउटपुट में उपलब्ध है।
अपने क्‍लैमशेल बोनट, विशिष्‍ट फ्लोटिंग रूफ और ट्रेडमार्क फ्रंट फेंडर वेंट्स के साथ, 2020 रेंज रोवर में 1970 की इसकी जड़ों का एहसास किया जा सकता है। अपनी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह अब तक का सबसे कुशल, कनेक्टेड, शानदार और सक्षम मॉडल है।
रेंज रोवर लाइन-अप को और बेहतर बनाया गया है तथा इसमें कई नए कनेक्‍टेड फीचर्स पेश किए गए हैं। इसकी पूरी रेंज में एप्‍पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। एक्जीक्यूटिव श्रेणी की बैठने की व्यवस्था और आठ 4जी वाई-फाई कनेक्शन के साथ, रेंज रोवर लंबी ड्राइव के दौरान एक परफेक्ट रिमोट वर्किंग हब या एंटरटेनमेंट ज़ोन बना रहता है।
रेंज रोवर में सुरक्षा की नई तकनीकें हैं। इनमें अपनी लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इमरजेंसी ब्रेकिंग, और स्‍पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल स्‍टैंडर्ड तौर पर शामिल है। इसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल भी उपलब्‍ध है।
कंफर्ट को बढ़ाने वाले तमाम उपाय यात्रा के अनुभव को बदल कर रख देते हैं। नैनो से पीएम 2.5 के साथ नया केबिन एयर ऑयनाइज़ेशन वाहन के भीतर मौजूद हानिकारक पार्टिकुलेट को फ़िल्टर करता है, जिससे ड्राइवर और यात्री दोनों के लिए वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है।
रेंज रोवर में पीएम 2.5 सिस्टम को इंफोटेनमेंट के भीतर एक सॉफ्ट बटन का उपयोग करके नियंत्रित किया जाता है, जिसे ‘प्यूरीफाई’ नाम दिया गया है। यह हवा के सर्कुलेशन को फिर से शुरू करते हुए हवा की सफाई करता है और हवा में मौजूद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 2.5 माइक्रोमीटर से कम आकार के कणों को हटाता है।
रात में रेंज रोवर ग्राहकों को तीन-जोन वाली लाइटिंग व्यवस्था के साथ केबिन के वातावरण पर नियंत्रण देती है। गाड़ी में बैठने वाला व्यक्ति कलर को कॉन्फिगर कर (दस में से चुन कर) और तीन रंगों वाली एलईडी की तेजी को बढ़ा या कम करके कार के भीतर के माहौल को एकदम शांत, आरामदायक और तनावमुक्त बना सकता है।
लैंड रोवर के मुख्य क्रिएटिव ऑफिसर, प्रोफेसर गेरी मैकगवर्न ओबीई ने कहा कि “लक्जरी वाहनों की दुनिया में, रेंज रोवर हमेशा से ही अद्वितीय रहा है। एक बेजोड़ इंजीनियरिंग के साथ इसकी अनूठी और अग्रणी संवेदनाएं वे आंतरिक मूल्य हैं, जिन्हें हमारे ग्राहक 1970 में हमारी शुरुआत के समय से ही सराहते आ रहे हैं.

error: Content is protected !!