बेजोड़ और बेरोक – न्‍यू लैंड रोवर डिफेंडर भारत में 15 अक्टूबर को लॉन्च होगी

मुंबई, 24 सितंबर 2020: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज घोषणा की है कि आइकॉनिक न्यू लैंड रोवर डिफेंडर को भारत में 15 अक्टूबर, 2020 को शाम 7:30 बजे एक अनूठे डिजिटल लॉन्‍च इवेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। यह इवेंट मीडिया के सदस्यों, लैंड रोवर के ग्राहकों और इस ब्राण्ड के प्रशंसकों और प्रेमियों के लिये खुला रहेगा।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेन्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, ‘‘हमने भारत में साल 2009 में प्रवेश किया था, जिसके बाद आइकॉनिक न्यू डिफेंडर को पहली बार भारत में लाना लैंड रोवर के लिये गर्व का क्षण होगा। यह भारत के समग्र ऑटो उद्योग के लिये भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, जो ऐसे वाहन के लॉन्‍च का गवाह बनेगा, जिसकी दुनियाभर में धाक है। उसी धाक के अनुसार भारत में इसके आगमन को यादगार बनाने के लिये एक संलग्नतापूर्ण डिजिटल लॉन्‍च इवेंट की योजना है।’’

error: Content is protected !!