नई रेंज रोवर इवोक भारत में पेश, जिसकी कीमत रू. 64.12 लाख से शुरू हो रही है

मुंबई, 6 जुलाई 2021: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज घोषणा की है कि इसने भारत में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी शुरू कर दी है। नई इवोक इंजेनियम 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर- डायनैमिक एसई ट्रिम और 2.0 लीटर डीजल पावरट्रेन पर एस ट्रिम में उपलब्‍ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 केडब्‍ल्‍यू का पावर और 365 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 केडब्‍ल्‍यू का पावर और 430 एनएम का टॉर्क देता है। नई रेंज रोवर इवोक का मूल्‍य रू. 64.12 लाख से शुरू होता है (एक्‍स-शोरूम इंडिया)।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी ने कहा, ‘’रेंज रोवर इवोक ने अपने अनोखे, आधुनिक और स्‍मार्ट डिजाइन से हमेशा लोगों को आकर्षित किया है। नये इंटीरियर कलरवेज और बिलकुल नई लैंड रोवर टेक्‍नोलॉजीज की पेशकश के साथ नई इवोक का स्‍टाइल और भी बेहतर हुआ है और नई इंजेनियम पावरट्रेंस इसे ज्‍यादा दमदार और सक्षम बनाती हैं।‘’
नई रेंज रोवर इवोक में कई आकर्षक नये फीचर्स हैं, जैसे 3डी सराउंड कैमरा, पीएम 2.5 फिल्‍टर के साथ कैबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्‍नल बूस्‍टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग और नया पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्‍टम।

error: Content is protected !!