रेजोव ने 10 लाख डॉलर के प्रथम दौर की फंडिंग की घोषणा की अत्याधुनिक स्किन, हेयर एवं डेंटल एस्थेटिक क्लिनिक का उद्घाट

नयी दिल्ली, नवंबर, 2021- स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में गहरा अनुभव रखने वाली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम रेजोव क्लिनिक ने आज घोषणा की कि उसने सिंगापुर स्थित वीसी रेजोव से प्रथम दौर की फंडिंग के तहत 10 लाख डॉलर जुटाया है और साथ ही अत्याधुनिक स्किन, हेयर एवं डेंटल डेंटल क्लिनिक भी पेश किया जो नवीनतम वैश्विक प्रौद्योगिकियों और सॉल्यूशंस से युक्त है।
पिछले कुछ वर्षों में रेजोव ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे विश्वनीय नामों में से एक होने की प्रतिष्ठा हासिल की है और इसे स्वास्थ्य की समग्र देखभाल, स्किनकेयर, हेयर केयर, डेंटल केयर और ऑर्थोग्नेथिक एवं स्टेम सेल के इलाज के लिए प्रभावी समाधान की विविध रेंज उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। अपने वर्ग में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव पीएसपी सिस्टम के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण, ओपीजी के लिए इनहाउस पैक्स-आई एससी, एलए सेफालोग्राम, हैंड रिस्ट एक्सरे और अन्य सुविधाओं से प्रारंभ होता है। यह क्लिनिक एंथोस और स्टर्न वेबर जैसे उन्नत डेंटल चेयर का उपयोग कर रूट कैनाल थैरेपी के लिए प्रभावी एवं उन्नत एंडो पायलट का भी उपयोग करती है। स्माइल डिजाइन स्टूडियो, मेस्ट्रो, डिजिटल स्कैनर जैसे 3शेप एवं इनहाउस 3डी प्रिंटर एवं टेकस्कैन जैसी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकियों से रेजोव में प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप प्रदान करने में मदद मिलती है।
रेजोव क्लिनिक की संस्थापक और प्रख्यात ऑर्थोडोंटिस्ट एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक सर्जनध् कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका गोयत के मुताबिक, वर्ष 2017 में अपनी स्थापना के समय से ही रेजोव स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम के तौर पर उभरा है जिसके 10 हजार से अधिक संतुष्ट ग्राहक हैं। हमारी गहरी समझ और नवीनतम स्किन एवं हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी समाधान का उपयोग कर चेहरे के सामंजस्य पर ध्यान देने से एक एस्थेटिक क्लिनिक के तौर पर हमारी खास पहचान बनी है।
उन्होंने कहा, दांत और त्वचा की देखभाल संपूर्ण स्वास्थ्य के आंतरिक भाग हैं। इस रणनीतिक निवेश से हमें हमारा विजन पूरा करने में मदद मिलेगी और हम इस क्लिनिक को इसकी यात्रा के अगले चरण में ले जाने पर काम कर रहे हैं। हमारी योजना इस कोष का उपयोग कर हमारे उत्पाद और सेवाओं के पोर्टफोलियो का विस्तार करने, हमारी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित ढांचे का विविधीकरण करने और संभावित ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की है।
बड़ी खूबसूरती से डिजाइन यह क्लिनिक नवीनतम वैश्विक प्रौद्योगिकियों से लैस है। यहां चार ट्रीटमेंट रूम है जो विशेषरूप से स्किन, हेयर और डेंटल ट्रीटमेंट के लिए हैं। रेजोव ने हाल ही में रेजोव अलाइनर्स भी लांच किया है जोकि पेशेवरों को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उन्नत ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट सुलभ बनाएगा। इसकी अग्रणी स्किन एवं हेल्थकेयर सेवा स्किनयू भी उद्योग में सबसे आगे है। पात्र ग्राहकों के लिए रेजोव द्वारा घर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराने की पेशकश की जा रही है।
रेजोव केपास अत्यधिक कुशल पेशेवरों की टीम है जो हमारे अत्याधुनिक ढांचे और सुविधाओं के साथ काम करते हैं और हमारे 93 प्रतिशत से अधिक ग्राहक संतुष्ट हैं। यह क्लिनिक अत्याधुनिक इलाज के मामले में अग्रणी है जिसमें कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, गम ट्रीटमेंट, डेंटल इंप्लांट, ऑर्थोडोंटिक्स, क्राउन्स एंड ब्रिजेस, बॉटोक्स, कॉस्मेटोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, हेयर ट्रांसप्लांट और पीआरपी ट्रीटमेंट शामिल हैं। इसकी आधुनिक अनुसंधान शाखा इसकी टीम को चिकित्सा विज्ञान में नवीनतम वैश्विक रूप से अपडेट रखती है जिससे टीम को अपनी प्रक्रियाओं और सेवाओं को नया रूप देने में मदद मिलती है और इस तरह से ग्राहकों को अधिक समृद्ध एवं समग्र अनुभव का लाभ मिलता है।

error: Content is protected !!