इस दिवाली, अपने पसंदीदा टेक्‍नो स्मार्टफोन्स खरीदें और अमेज़न एवं नजदीकी रिटेल आउटलेट्स पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठायें

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2021 : ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रैंड, टेक्‍नो ने इस दिवाली ब्रांड के कुछ सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की सीरीज की घोषणा कर त्योहारों की खुशियां बढ़ा दी हैं। उपभोक्ता अब अपना पसंदीदा टेक्‍नो स्मार्टफोन खरीदकर कई तरह की सेल्स डील जैसे नो-कॉस्ट ईएमआई, कॉम्‍प्‍लीमेंटरी गिफ्ट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता रूपे, आईसीआईसीआई और कोटक कार्ड से कई प्रॉडक्ट्स की खरीदारी पर 10 फीसदी की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं।
अब जब दिवाली की खुशियां चारों ओर फैली हैं, उपभोक्ता अपने प्रियजनों की दिवाली और खास बनाने के लिए उन्हें अद्भुत रेंज के ये स्मार्टफोन्स उपहार में दे सकते हैं। नए ऑफर्स इस समय चुनिंदा टेक्‍नो प्रॉडक्ट्स पर वैध हैं जैसे उपभोक्ताओं को अपनी तरह का अनूठा और संपूर्ण अनुभव कराने के लिए आकर्षक फीचर्स से लैस स्पार्क सीरीज के फोन पर नए ऑफर्स दिए जा रहे हैं। स्पार्क सीरीज के फोन अफोर्डेबल सेग्मेंट में अपनी श्रेणी में बेहतरीन डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरे और स्मार्टफोन का संपूर्ण अनुभव कराने के लिए मशहूर हैं। स्पार्क 7T में 48 एमपी का एआई ड्यूल प्राइमरी कैमरा है, जो आपको अपने परिवार के साथ बीते यादगार लम्हों की तस्वीरें लेने और उन यादों को लंबे समय तक संजोकर रखने में सक्षम बनाता है। आपको अपनी तरह का जबर्दस्त अनुभव कराने के लिए इसमें 6.52 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। टेक्‍नो के सबसे लोकप्रिय और किफायती स्पार्क सीरीज के फोन खरीदकर अपने परिवार के साथ फेस्टिव सीजन में त्योहार की खुशियों को दोगुना कीजिए।
कैमॅन सीरीज के स्मार्टफोन को अपने सेग्मेंट में बेहतरीन कैमरा क्षमताओं के कारण जाना जाता है। आप इस मल्टी-टैलेंटेड कैमॅन सीरीज के स्मार्टफोन से अपनी खुशियों के पलों की जीती-जागती तस्वीरें कम रोशनी में भी ले सकते हैं। इस दिवाली पर प्रोफेशनल फोटोग्राफी की व्‍यापक रेंज के साथ आप तरह-तरह के प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही कैमॅन की शानदार सीरीज में आई ऑटो फोकस, सुपर स्लो मो, सुपरनाइट, 4के टाइम लैप्स, 4के 30एफपीएस रेकॉर्डिंग, एआर 3.5 और वीडियो बोकेह, प्रोफेशनल ग्रेड ब्लर इफेक्ट जैसे वीडियोग्राफी मोड्स से आप नई तरह-तरह से फोटो खींच सकते हैं।
सबसे ताकतवर और प्रीमियम टेक्‍नो पोवा सीरीज का मकसद प्रतिस्पर्धी मूल्य पर अविश्वसनीय ढंग से ताकत प्रदान करना था। पोवा स्मार्टफोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी का आश्वासन देते हैं, जिससे आप त्‍योहार की हर मस्‍ती और मौके को रिकॉर्ड कर उसका आनंद उठा सकते हैं। इस दिवाली पर विश्वसनीय और ताकतवर पोवा सीरीज के स्मार्टफोन में अपनी यादों को कैमरे में उतारते समय बैटरी खत्म होने की चिंता न होना सुनिश्चित करें।
भारत के रिटेल स्टोर्स पर इन सभी पोर्टफोलियो में आकर्षक स्मार्टफोन विशेष ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। टेक्‍नो के लोकप्रिय स्मार्टफोन्स जैसे स्पार्क 7T, स्पार्क 7, स्पार्कगो 2021, कैमॅन 17 और पोवा 2 पर बेहतरीन डील्‍स हासिल की जा सकती हैं।

error: Content is protected !!