आइये जानते हैं कैसे 2021 में पूरा भारत एकजुट हो गया, #ओनलीऑनट्विटर

नई दिल्ली, 9 दिसंबर, 2021: साल 2021 में कनेक्शन पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण था। चाहे भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लोगों का ट्विटर पर अनजान लोगों के साथ कनेक्शन हो और उसे एक रियल टाइम हेल्पलाइन में बदलना हो, या दोस्ती करना और #वीमेटऑनट्विटर जैसे हैशटैग्स से पूरी दुनिया के सामने बताना। #टोक्यो2020 से लेकर #क्रिकेटट्विटर तक लोग स्पोर्ट्स देखेने और रियल-टाइम चर्चा करने के लिये इस सर्विस पर एकजुट हुए। लोग नये तरीकों ट्विटर स्पेसेस पर जुड़े। यह पूरी दुनिया से आवाजों को सुनने और बोलने का एक बिलकुल नया फॉर्मेट है। स्पेसेस ने रियल को प्रेरित और अनलॉक किया, ट्विटर पर लोग विश्ववनीयता, बारीकी और गहराई और ताकत के साथ चर्चा करने लगे और ऐसा सिर्फ इंसानी आवाज ही कर सकती है। इस साल उतार-चढ़ाव से होकर गुजरे लोगों ने बातचीत में सांत्वना पाने के लिये ट्विटर का रुख किया। चूंकि, हम 2021 की समाप्ति की ओर हैं तो आइये उन वॉइसेस, ट्रेंड्स और पलों के बारे में बात करते हैं, जिनका भारत में ट्विटर पर दबदबा रहा।

#ओनलीऑनट्विटर: 2021 के गोल्डन ट्वीट
सबसे ज्यादा रीट्वीट होने वाले ट्वीट: भारत में कोविड-19 राहत के लिये अपने डोनेशन के बारे में पैट कमिंस (@पैटकमिंस30) का ट्वीट
जैसे ही भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर आई, दुनिया भर के लोग देश का समर्थन करने के लिये आगे आये। उनमें से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस (@पैटकमिंस30) थे, जिन्होंने भारत में कोविड राहत के लिये दान दिया और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिये ट्विटर का सहारा लिया। ट्वीट की उदारता को पूरे देश में लोगों से आभार मिला, जिससे यह 2021 में भारत में सबसे अधिक रीट्वीट किया गया ट्वीट बन गया।
सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट: अपनी बेटी के जन्म के बारे में विराट कोहली की घोषणा का (@आईएमकोहली) ट्वीट
इस साल की शुरूआत में, क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली (@आईएमकोहली) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (@अनुष्काशर्मा) के घर पहला बच्चा आया। अपनी बेटी के आने की घोषणा करते हुए कोहली के ट्वीट को कपल के फैन्स और पूरी भारत में काफी पसंद किया गया, जिसकी वजह से यह 2021 को सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट बन गया। पिछले साल विराट कोहली (@आईएमकोहली) के ट्वीट में अनुष्का की प्रेग्नेंसी की बात कही गई थी जोकि 2020 का सबसे पसंदीदा ट्वीट बन गया था।

सरकार में टॉप ट्वीट
सरकार में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया ट्वीट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@नरेंद्रमोदी) द्वारा ट्वीट की गई पहली कोविड-19 वैक्सीन लगाती हुई तस्वीर
चूंकि, लोग टीकाकरण के प्रयासों के बारे में सूचित रहने और अपने अनुभवों के बारे में बात करने के लिये लगातार ट्विटर का सहारा ले रहे थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का (@नरेंद्रमोदी) वैक्सीन की पहली खुराक मिलने की तस्वीर का ट्वीट साल का सबसे अधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया। इस ट्वीट में डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और चिकित्साकर्मियों को भी कोविड-19 से लड़ाई में उनके अथक योगदान के लिये आभार व्यक्त किया गया था।
सरकार में सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@नरेंद्रमोदी) द्वारा #टीमइंडिया को गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देता हुआ ट्वीट
भारतीय क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक जीत में से एक के साथ साल शुरूआत की। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर, दुनिया भर में और ट्विटर पर बातचीत को हवा दे दी। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने दुनिया भर में टीम को सराहा और उनकी तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी (@नरेंद्रमोदी) ने भी टीम की सराहना की।

बिजनेस में टॉप ट्वीट
बिजनेस में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया ट्वीट: टाटा सन्स एयर इंडिया की जीत का जश्न मनाता रतन टाटा (@आरएनटी2000) का ट्वीट
इस साल अक्टूबर महीने में, टाटा समूह ने एयर इंडिया को अपने पाले में वापस करने का स्वागत किया – एयरलाइन्स के राज्य के स्वामित्व वाले लगभग सत्तर वर्षों के बाद। इस पर खुशी जाहिर करते हुए रतन टाटा (@आरएनटी2000) टाटा संस के चेयरमैन, ने एक दिल छू लेने वाला नोट ट्वीट किया, जिसमें एयर इंडिया के शुरूआती विमानों की एक चर्चित तस्वीर के साथ, कहा गया था, “वेलकम बैक, एयर इंडिया”। खबरों की तरह ही, इस ट्वीट ने ट्विटर पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया, जो बिजनेस में सबसे अधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया।

एंटरटेनमेन्ट में टॉप ट्वीट:
एंटरटेनमेन्ट में सबसे ज्यादा रीट्वीट होने वाला ट्वीट: #बीस्ट का अनावरण करते हुए विजय (@एक्टरविजय) का ट्वीट
एंटरटेनमेन्ट के फैन्स, खासकर तमिल भाषी दर्शक, ट्विटर पर कुछ सबसे भावुक दर्शक बन गये। यह लोकप्रियता तब स्पष्ट हुई जब विजय (@एक्टरविजय) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म #बीस्ट का पहला लुक ट्वीट किया और प्रशंसकों ने अपना उत्साह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिनेता की लोकप्रियता ने इस ट्वीट को एंटरटेनमेन्ट में सबसे अधिक रीट्वीट होने वाला ट्वीट बनाया।

स्‍पोर्ट्स में टॉप ट्वीट्स
स्‍पोर्ट्स में सबसे ज्‍यादा रिट्वीट और पसंद किया गया ट्वीट: आईपीएल के दौरान एम.एस. धोनी (@msdhoni) के मैच जिताने वाले प्रदर्शन पर विराट कोहली (@imVkohli) का तारीफ वाला ट्वीट
दिल्‍ली कैपिटल्‍स (@DelhiCapitals) के विरूद्ध एमएस धोनी (@msdhoni) के फाइनल-ओवर वाले उस मास्‍टरस्‍ट्रोक के साथ ही #CricketTwitter पर हलचल थी, जिसने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (@ChennaiIPL) को सीजन के सेमी-फाइनल में पहुँचाया था। भारत के क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली (@imVkohli) भी उनके चकित प्रशंसकों में शामिल थे और उन्‍होंने पूरे दिल से धोनी की तारीफ में किये अपने ट्वीट में अपने समकक्ष को ‘किंग’ कहा। वह ट्वीट इस साल स्‍पोर्ट्स में सबसे ज्‍यादा रिट्वीट होने वाला ट्वीट था।

error: Content is protected !!