लैंड रोवर ने न्यू रेंज रोवर एसवी के लिए बुकिंग शुरू की- लग्‍ज़री और आपकी व्यक्तिगत पसंद की अनोखी व्याख्या

मुंबई,जनवरी, 2022: लैंड रोवर ने भारत में न्यू रेंज रोवर एसवी इंडिया के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस की ओर से एक्सक्लूसिव डिजाइन थीम, डिटेल्स तथा बेहतरीन मटीरियल के विकल्प उपभोक्ताओं को दिए गए हैं। रेंज ओवर एसवी में नया रिफाइंड किया गया 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 390 किलोवॉट की पावर और 750 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह 3.0 लीटर के स्ट्रेट- सिक्स डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगी, जिसमें 258 किलोवॉट की पावर और 700 एनएम का टार्क यूजर्स को मिलेगा। यह स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हील बेस्ड डिजाइन में मिलेगी, जिसमें 5 सीटों का एलडब्ल्यूबी कॉन्फिगरेशन पहली बार शामिल किया जाएगा। एलडब्ल्यूबी के उपभोक्ताओं के पास चार सीटों की एसवी सिग्नेचर सुईट को बिजली से चलने वाली और जरूरत के अनुसार एडजस्ट किए जाने वाल क्लब टेबल और इससे जुड़े हुए रेफ्रिजरेटर से सजाने का भी विकल्प होगा।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “न्यू रेंज रोवर एसवी को लक्जरी स्टाइल में व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सजाने के विकल्प होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तव में उनकी व्यक्तिगत पसंद की रेंज रोवर मिलेगी, जो उनके चरित्र और उनके व्यक्तित्व की झलक देगी।“
नई रेंज रोवर एसवी में बेहद सावधानी और कारीगरी से जोड़े गए नए फीचर्स और न्यू रेंज रोवर का आधुनिक डिजाइन इसे बाकी वाहनों की भीड़ से अलग करता है। इसके अलावा एसवी का एक्सक्लूसिव फ्रंट बंपर और 5 बार का ग्रिल डिजाइन एसवी का बिल्कुल नया फ्लैशशिप मॉडल पेश करता है। इसके लोअर अपर्चर में बारीक कारीगरी से पूरी चौड़ाई में बनाए गए मेटल प्लेटेड ब्लेड होंगे। एसवी को स्मूथ टच प्रदान करने के लिए बेहतरीन मटीरियल का चयन किया गया है, जिसमें चिकने सिरेमिक्स, स्थायी सोर्स से हासिल की गई लकड़ियों और चमकदार प्लेटेड धातुएं शामिल हैं। इससे स्पेशल व्‍हीकल आपरेशंस की गुणवत्ता और विस्तृत रूप से परफॉर्मेंस से कोई भी समझौता न करने के जुनून भी विशेष रूप से उभरता है।
इसके अलावा रेंज रोवर एसवी के मॉडल 33.27 सेमी (13.1) की रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ उपलब्ध होंगे, जो रेंज रोवर में अब तक फिट की गई सबसे बड़ी और यूजर की सुविधा के लिहाज से बेहद सुविधाजनक स्क्रीन होगी।

कूल सिरेमिक्स
न्यू रेंज रोवर एसवी स्पेशल व्‍हीकल ऑपरेशंस का नया व्‍हीकल है, जिसमें नई सिरेमिक एसवी की राउंड डिस्क होगी। यह एसवीओ टीम के डिजाइन और आधुनिक लक्जरी, परफॉर्मेंस और क्षमता के लिए इंजीनियरिंग के जूनून का प्रतिनिधित्व करती है। यह सर्कुलर डिस्क सिंपल एसवी मॉडल का नाम का प्रदर्शन करेगी, जिससे स्पेशल व्‍हीकल ऑपरेशंस की ओर से लॉन्च किए गए ऑल न्यू लैंडरोवर वाहनों की पहचान होगी।
एसवी के अंदरूनी भाग के कलपुर्जों के निर्माण में बेहद मुलायम टच वाले सिरेमिक का प्रयोग किया गया है, जिससे गियर शिफ्टर, टेरेन रेस्पांस और वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए बटन को टच करने पर वाकई मुलायम टच मिलेगा और इन्हें छूने पर वाकई कोमलता का अहसास होगा। एक्सक्लूसिव रूप से सिरेमिक के यह प्रॉडक्ट्स बनाने में लक्जरी वॉच फेसेज जैसी तकनीक अपनाई गई है।

सावधानी से लकड़ी की नक्काशी
स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस के विशेषज्ञ कारीगरों ने एसवी के इंटीरियर को सजावटी लकड़ी से शानदार लुक से दिया है, जिसमें कार के सेंट्रल कंसोल पर इंटीरियर वुड वेनीर्स का विकल्प भी शामिल है। 4 सीट के एसवी सिग्नेचर सुईट जैसे लॉन्‍गव्हील बेस्ड वाहनों के लिए लकड़ी की यह सजावट फ्रंट केबिन से ठीक पीछे फ्रिज के दरवाजे तक की गई है। इंटीरियर में लकड़ी की सजावट का काम सेंटर कंसोल तक अलग-अलग मात्रा में क्षैतिजाकार सतहों पर किया गया है, जिसमें बिजली से संचालित होने और कहीं भी एडजस्ट होने वाला क्लब टेबल शामिल है।

सुपर सॉफ्ट लेदर
स्टैंडर्ड मानक के रूप में रेंज रोवर एसवी के इंटीरियर को एक ही तरह के सेमी-एनिलाइन लेदर से बनाया गया है। सीटें अनोखी शेप में बनाई गई हैं। इसमें खासतौर पर एसवी के एंब्राइडरी पैटर्न का भी इस्तेमाल किया गया है। नैचुरल फिनिश के साथ नियर एनी लाइन और मुलायम फर्नीचर ग्रेड लेदर का विकल्प भी इसमें यूजर्स को मिलेगा। इस लेदर को ज्यादा नेचुरल फीलिंग देने के लिए मुलायम होने के साथ इसका काफी कम ट्रीटमेंट किया गया है। इसके साथ ही इसमें डिमांड के अनुसार लैंडरोवर के स्थायित्व के उन मानकों को भी पूरा किया गया है

सस्टेनेबल अल्ट्राफैब्रिक्सTM
पहली बार स्पेशल व्‍हीकल ऑपरेशंस के उपभोक्ताओं को स्थायी लेदर के विकल्प का चुनाव करने का मौका मिलेगा। यूजर्स एसवी इंट्रिपीड इंटीरियर थीम के साथ लाइट क्लाउड और सिंडर ग्रे अल्ट्राफैब्रिक्सTM का विकल्प चुन सकते हैं। मुलायम टच और तकनीकी खबसूरती और कौशल से लैस पॉलियूरेथेन मटीरियल में सॉफ्ट टच वाले मुलायम चमड़े की सभी विशेषताएं शामिल होती है, पर यह 30 फीसदी हलका होता है और इसके उत्पादन में केवल चौथाई कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।

एक्सक्लूसिव व्हील्स
नई रेंज रोवर के लिए स्पेशल रुप से डिजाइन किए गए ऑप्शनल ट्रिपल फिनिश 58.42 सेमी (23) फोजर्ड टर्न्ड ग्रे ग्लास एलॉय व्हील्स का प्रयोग किया है, जिसे विशेष रूप से रेंज रोवर एसवी के लिए बनाया गया है। यह उन 12 अलग-अलग व्हील्स में से एक हैं, जिसको पावर ट्रेन और डिजाइन थीम पर निर्भर विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग किया जा सकता है।

इंडीविजुअल पेंट
न्यू रेंज रोवर के उपभोक्ता स्टैंडर्ड रेंज रोवर के कलर पैलेट या एसवी बीस्पोक के प्रीमियम पैलेट के 14 अतिरिक्त रंगों में किसी एक रंग का चयन कर सकते है, जिसमें वाइब्रेंट ग्लॉस और शानदार सेटिन फिनिश की चमक बिखरेते रंग भी शामिल है। उपभोक्ता कार की चुनी हुई बॉडी के अनुसार कॉन्ट्रस्ट रूफ के लिए नार्विक ब्लैक या कॉरन्थियन ब्राउन (केवल एसवी सेरेनिटी की थीम) का चुनाव कर सकते हैं।

शानदार कारीगरी से लैस डिजाइन थीम
शानदार कारीगरी से लैस एसवी सेरेनिटी और एसवी इंटरपिड के डिजाइन थीम न्यू रेंज रोवर एसवी के उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत पसंद के सफर का मुख्य तत्व है। इस थीम को खासतौर पर स्वतंत्र रूप से कार के भीतरी या बाहरी लुक के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड रेंज रोवर के एसवी के भीतरी और बाहरी लुक पर या पूरे व्हीकल पर एक जैसी थीम पर भी डिजाइन किया गया है। कुल मिलाकर 7 अलग-अलग डिजाइन थीम के कॉम्बिनेशन हैं, जिसमें यूजर्स अपनी पसंद का डिजाइन चुन सकते हैं।
इस एसयूवी में भीतरी डिजाइन थीम के लिए दो अलग-अलग रंगों के कॉन्ट्रास्ट वाले कार के अगले भाग से पिछले भाग तक रंगों के विकल्प प्रदान किया गया है, जो एसवी सेरेनिटी में भीतरी हिस्से की पिछली सीटों का फोकल पॉइंट उभारता है। इसके अलावा एसवी इंटरपिड की सीटें आयातकार और छिद्राकार पैटर्न में बनाई गई हैं, जो यूजर को प्रगतिशील और आधुनिक नॉनलेदर अल्ट्राफैब्रिक्स™ का ऑप्शन ऑफर करती है। इसमें चमकदार सफेद रंग की जगह सेटिन ब्लैक सेरेमिक कंट्रोल की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!