मुंबई, 6 अप्रैल, 2022 : टाटा मोटर्स ने एसयूवी डिजाइन के नए युग को परिभाषित करते हुए, आज अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट – कर्व का प्रदर्शन किया। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कर्व को व्यवहारिकता और सुंदरता प्रदान करने के लिए परिकल्पित किया गया है। इसके साथ ही इसमें अव्वल दर्जे की गतिशीलता के साथ सड़क पर इसकी बेजोड़ मौजूदगी नजर आती है। कॉन्सेप्ट कर्व टाटा मोटर्स की आधुनिक एसयूवी की टाइपोलॉजी को मजबूत करता है। अगले 2 सालों में इसके बाजार पर पूरी तरह छा जाने की उम्मीद है। यह कॉन्सेप्ट भारत में अनोखी, धारदार और स्पोटर्स स्टाइल की नई एसयूवी पेश करेगा। यह विशेषताएं पहले केवल एसयूवी के लग्जरी सेग्मेंट में ही दिखाई देती थी। कॉन्सेप्ट कर्व अपने उत्पादन के लिए तैयार अवतार में लगातार विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पोर्टफोलियो के विस्तार के तहत पहले बाजार में प्रवेश करेगा, जिसके बाद इसके इंटरनल कंबंशन इंजन (आईसीई) का विकास किया जाएगा।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शैलेश चंद्रा ने इस अवसर पर कहा, “इस समय हमारा बिजनेस पूरी तरह बदल रहा है, जो अपने आप में एक इतिहास बना रहा है। पिछले वित्त वर्ष में हमारी गाड़ियों की जहां रेकॉर्ड बिक्री हुई, वहीं हमारी बाजार हिस्सेादारी भी बढ़ी। एक तरह से देखा जाए तो पिछला वित्त वर्ष हमारे लिए जादुई ही रहा। हम अपने पोर्टफोलियो में विभिन्न उत्पादों के साथ न केवल नंबर 1 एसयूवी कंपनी बन कर उभरे हैं बल्कि हमने इलेक्ट्रिकल वाहन के क्षेत्र में विकास लगातार जारी रखा है। वित्त वर्ष 2021 में हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना सर्वाधिक बिक्री में 353 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन करने के बाद हमें नए साल की उत्साहजनक शुरुआत करते हुए काफी खुशी हो रही है। हमने अपने शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट, कर्व में एक नया वादा, नई विचारधारा और नया डिजाइन पेश किया है। हमारा पूरा फोकस अपने उपभोक्ताओं को एक ऐसे नए उत्पा्द का विकल्प देकर सक्षम बनाना है, जिसमें नए जमाने की क्रियाशीलता और डिजाइन का बेजोड़ संगम हो। हमने इस नए डिजाइन में जबर्दस्त एसयूवी के डीएनए को मूल में रखा है। इस एसयूवी में हमने नए जमाने के मटीरियल, फीचर्स और इंटरफेस को शामिल किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि कूपे कॉन्सेप्ट एसयूवी के मेनस्ट्रीम डिजाइन को फिर से परिभाषित करेगा। इसके साथ ही हम दूसरी पीढ़ी के ईवी आर्किटेक्चर में प्रवेश करेंगे, जिससे मौजूदा मुश्किलों पर जीत हासिल कर भारत में लोग इलेक्ट्रिकल वाहनों को तेजी से अपनाएंगे। इस नए आर्किटेक्चर के साथ हम रेंज, परफॉर्मेंस और तकनीक के नए स्तंभों को मजबूती देंगे। इसके साथ ही हाइजीन पेशकश के रूप में सुरक्षा और विश्वसनीयता को बरकरार रखेंगे।”
टाटा मोटर्स भारतीय एसयूवी के बाजार में अग्रणी रही है। टाटा मोटर्स भारत के लिए उत्पादों का विकास करने के लिए तकनीक और नवाचार में अपनी सीमाओं को लांघकर नए मुकाम तक पहुंच रहा है। कॉन्सेप्ट कर्व इस नई विरासत को आगे ले जाएगा। ‘लेस इज़ मोर’ के डिजाइनिंग सिद्धांत के साथ यह कॉन्सेप्ट नई प्रगतिशाल और आधुनिक एसयूवी के निर्माण में अपनाया गया है, जो जटिलता में भी एक तरह की सादगी का प्रतिनिधित्व करता है। इसका आकर्षक छायाचित्र (सिलहॉटे) अपने बेहतरीन अनुपात, अलग-अलग डिजाइन और गाड़ी में काफी ज्यादा स्पेस इसे ऐसी एसयूवी बनाता है, जो एक मजबूत चरित्र की अभिव्यक्ति करती है। इसके साथ ही सहज रूप से सुंदर भी लगती है।
इसके अलावा, जेनरेशन 2 ईवी ऑर्किटेक्चर अत्याधुनिक, लचीला और विभिन्न तरह के पावरट्रेन विकल्पों की पेशकश करने में सक्षम होगा। इस आर्किटेक्चेर पर बनाए गए उत्पाद उच्चतम रेंज प्रदान करेंगे और ज़िपट्रॉन से पावर्ड जनरेशन 1 उत्पादों द्वारा तय किये गये विश्वसनीयता एवं भरोसे के मापदंडों को बरकरार रखेंगे।
कॉन्सेप्ट कर्व अपने प्रॉडक्शन वर्जन में गाड़ियों के इस्तेमाल में अभूतपूर्व विविधता प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारत में नए वाहनों का उदय होगा, जो हकीकत में उपभोक्ताओं को लाइफस्टाइल मोबिलिटी का सच्चा समाधान प्रदान करेगा। यह एक ऐसा वाहन है, जिसमें विशिष्ट खूबसूरती से समझौता किए बिना उपयोगकर्ताओं को कार्यात्मक विशेषताएं प्रदान की जाएंगी। यह शहरी लोगों की तेज रफ्तार जिंदगी के पूरी तरह अनुकूल परफेक्ट वाहन है, जिसकी थोड़े समय में चार्ज होने की विशेषता को उपभोक्ता पसंद करेंगे। इसमें नए-नए इंटरएक्टिव और सहज इंटरफेस होंगे। लोगों को जल्दी रेस्पॉन्स मिलेगा, जिससे उन्हें यह एसयूवी क्विक रेस्पॉन्स प्रदान करेगी। इससे न केवल उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आराम मिलेगा, बल्कि वह अपनी कारों में बेहतरीन ढंग से सफर कर पाएंगे।