एक्‍सॉनमोबिल ने लुब्रिकेंट्स की नेक्‍स्‍ट-जनरेशन मोबिल सुपर रेंज को नई और बेहतर पैकेजिंग में लॉन्‍च किया

बेंगलुरु, जून, 2022: एक्‍सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्रा. लि. ने आज अपने नेक्‍स्‍ट-जनरेशन पैसेंजर व्‍हीकल लुब्रिकेंट्स ‘मोबिल सुपर’ को एकदम नए लेबल्‍स के साथ नई और बेहतर पैकेजिंग में लॉन्‍च किया है। इन नई एवं बेहतर पैकेजिंग में बॉटल्‍स पर नया क्‍यूआर-कोड-बेस्‍ड एंटी-काउंटरफिट फीचर दिया गया है, ताकि उपभोक्‍ता उत्‍पादों की प्रामाणिकता का सत्‍यापन कर सकें और नकली उत्‍पादों से बच सकें।
नई पैकेजिंग के लॉन्‍च के साथ, एक्‍सॉनमोबिल ने अपनी मोबिल सुपर 3000 सीरीज का नाम बदलकर मोबिल सुपर ऑल-इन-वन प्रोटेक्‍शन सीरीज, मोबिल सुपर 1000 सीरीज का नाम मोबिल सुपर फ्रिक्‍शन फाइटर सीरीज और मोबिल सुपर एचपी का नाम मोबिल सुपर एवरीडे प्रोटेक्‍शन कर दिया है।
यह नेक्‍स्‍ट जनरेशन सिंथेटिक पैसेंजर व्‍हीकल लुब्रिकेंट उन्‍नत टेक्‍नोलॉजी की पेशकश करता है, जो बीएस-6 के नये मानकों के अनुरूप है और मोबिल सुपर ऑल-इन-वन प्रोटेक्‍शन सीरीज के साथ ईंधन की बचत के फायदे देता है। इसके अलावा, इंजन वियर के लिये मोबिल सुपर फ्रिक्‍शन फाइटर सीरीज बेहतर सुरक्षा और स्‍वच्‍छता देती है।
एक्‍सॉनमोबिल इस बदलाव का संदेश देने के लिये अपने ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर और टोक्‍यो ओलम्पिक्‍स में स्‍वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री नीरज चोपड़ा को लेकर आ रही है।
इस लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, एक्‍सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्रा. लि. के सीईओ विपिन राणा ने कहा, “टेक्‍नोलॉजी में अग्रणी होने के नाते एक्‍सॉनमोबिल हमेशा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उनके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने के नये तरीके खोजती है। हमारा ब्राण्‍ड कैम्‍पेन ‘फरक लाकर देखिये’ भी इसी विचार के अनुरूप है। उपभोक्‍ताओं की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए, हमारे प्रोडक्‍ट फार्मूलेशंस प्रमाणित टेक्‍नोलॉजीज पर आधारित होते हैं और उन्‍हें ड्राइविंग की विभिन्‍न शैलियों और स्थितियों के लिये उपयुक्‍त बनाया जाता है। नया एर्गोनॉमिक पैक डिजाइन हमारे उत्‍पादों को अच्‍छी तरह रखने में उपभोक्‍ताओं की सहायता करेगा और लेबल के नए डिजाइन उन्‍हें दिखने में आकर्षक बनाएंगे। नई मोबिल सुपर रेंज हमारे उपभोक्‍ताओं के लिये ईंधन की ज्‍यादा बचत भी करेगी और उनकी रोजाना की ड्राइविंग के अनुभव को शानदार बनाएगी।”
एक्‍सॉनमोबिल के इंजन ऑयल्‍स को लुब्रिकेशन में 150 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव का समर्थन प्राप्‍त है और इसे 2008 से ही सिंथेटिक इंजन ऑयल्‍स के बीच वैश्विक अग्रणी के तौर पर जाना जाता है।*
नई पैकेजिंग के साथ मोबिल की इंजन ऑयल रेंज मोबिल कार केयर आउटलेट्स, मोबिल रिटेल स्‍टोर्स और अग्रणी ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स, जैसे अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध है।

error: Content is protected !!