कौशल प्रमाणन कार्यक्रमों के लिए एनएसडीसी इंटरनेशनल ने गुजरात में गणपत विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की

मेहसाणा, 7 जुलाई 2022:एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की एक सब्सिडरी है जिसने गणपत विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जो कौशल विकास कार्यक्रमों की पेशकश करने में अग्रणी है। यह साझेदारी गुजरात में एक कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद करेगी और भारत और विश्व स्तर पर इंडस्ट्रीज़ और एम्पलाई की बढ़ती मांग को भी पूरा करेगी।

परिवर्तन की मांग और वर्तमान रोजगार क्षेत्र की अपेक्षाओं में एक प्रमुख बदलाव को ध्यान में रखते हुए, एमओयू का उद्देश्य बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप सर्टिफिकेट प्रोग्राम की अवधारणा, डिजाइन और संचालन करना है। इस एमओयू का उद्देश्य मुख्य रूप से इंटरनेशनल स्टैचर की ज्वाइंट एक्टिविटी को पूरा करना है। एनएसडीसी इंटरनेशनल और गणपत यूनिवर्सिटी दुनिया भर के विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों की कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से मिलकर काम करेंगे।

एमओयू के हिस्से के रूप में, गणपत विश्वविद्यालय ट्रेनर्स और असेसमेंट के लिए प्रक्रियाओं को सक्षम करने हेतु एनएसडीसी इंटरनेशनल के साथ मिलकर काम करेगा। यह सहयोग गणपत विश्वविद्यालय के ईआईएलएम संचालित कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता को प्रोत्साहित और सहयोग करेगा, जो इनोवेशन, उद्यमशीलता और वेंचर डेवलपमेंट पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त, साझेदारी चयनित फोकस एरियाज़ में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रमों की अवधि और डिलवरी की सुविधा प्रदान करेगी।

विशिष्ट क्षेत्रों में कौशल बढ़ाने के लिए, गणपत विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट्स, डिप्लोमा, डिग्री और अधिक के लिए संयुक्त रूप से प्रस्तावित स्किल-एम्बेडेड एकडमिक प्रोग्राम तैयार और लॉन्च करेगा।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह पद्मश्री डॉ. गणपत पटेल, गणपत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और पैट्रन-इन-चीफ, जो इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, श्री वेद मणि तिवारी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑफिशिएटिंग सीईओ, एनएसडीसी, सुश्री पारुल महाजन, हेड – गवर्नमेंट रिलेशंस एंड एडवोकेसी, एनएसडीसी, प्रो. (डॉ.) महेंद्र शर्मा, प्रो-चांसलर और डायरेक्टर जनरल गणपत यूनिवर्सिटी, डॉ. अमित पटेल, प्रो वाइस चांसलर और एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार, गणपत यूनिवर्सिटी, डॉ. राजेन पुरोहित , डिप्टी प्रो वाइस चांसलर, गणपत विश्वविद्यालय और डॉ. प्रकाश पटेल,हेल्थ स्किल डेवलपमेंट, गणपत विश्वविद्यालय की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ट्रस्टी श्री जयंतीभाई पटेल और श्री सोमभाई रायका भी उपस्थित थे।

गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री बृजेश मेरजा ने एक संदेश के माध्यम से इस सहयोग के लिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं और उस पहल की प्रशंसा की जिसमें अनस्किल्ड और सेमी-स्किल्ड मैनपावर को प्रोडक्टिव वर्कफोर्स में बदलने की क्षमता है।

इस अवसर पर गणपत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और पैट्रन-इन-चीफ, डॉ. गणपत पटेल ने कहा, “हम लीक से हटकर सोचते हैं, और इस कारण से, हम छात्रों और इंडस्ट्रीज़ के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करने का प्रयास करते हैं, जो देश के विकास में योगदान करते हैं। गणपत विश्वविद्यालय और एनएसडीसी इंटरनेशनल सार्थक स्किल डेवलपमेंट इनिशिएटिव को चलाने में महान भागीदार बनेंगे। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न की सराहना की, जिसे भारत के युवाओं और उद्यमियों के सामूहिक कौशल और प्रतिभा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।”

एनएसडीसी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑफिशिएटिंग सीईओ श्री वेद मणि तिवारी ने कहा, “एनएसडीसी इंटरनेशनल की गणपत यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी उभरते मार्केट और एम्प्लायर आवश्यकताओं को पूरा करने वाले कार्यक्रमों को बनाने में एक लंबा सफर तय करेगी। टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है, और इन परिवर्तनों के साथ बने रहने के लिए यह जरूरी है कि हम विकसित हों। गणपत यूनिवर्सिटी का हाई-टेक कैंपस बनाने का विज़न हमारी पहल को सक्षम करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के इच्छुक और कौशल चाहने वालों के लिए एक प्रभावी स्किलिंग इकोसिस्टम विकसित करने में हमारी मदद करेगा। गणपत विश्वविद्यालय के साथ हमारी साझेदारी भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें विश्वविद्यालय एक अवॉर्डिंग पार्टनर बनेगा।

एनएसडीसी इंटरनेशनल एनएसडीसी की एक सब्सिडरी कंपनी है जो भारत को गुणवत्तापूर्ण प्रतिभा के लिए वैश्विक स्रोत बनाने, रेज़िडन्ट इन्डियन के लिए ग्लोबल जॉब के अवसर प्रदान करने, ओवर्सीज़ इंडियन्स के लिए ग्लोबल करियर मोबिलिटी प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्क क्वालिटी स्किल इकोसिस्टम बनाने के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल के उद्देश्यों को सक्षम कर रही है।

गणपत विश्वविद्यालय गुजरात सरकार द्वारा एक निजी संस्थान के रूप में स्थापित एक मल्टीडिसप्लनेरी विश्वविद्यालय है। अनेक क्षेत्रों में डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च कार्यक्रमों की पेशकश के अलावा, विश्वविद्यालय कौशल विकास कार्यक्रमों की पेशकश करने में अग्रणी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्किल इंडिया मिशन के शुभारंभ के बाद, यह राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसने कौशल विकास के पूरे फैकल्टी की स्थापना की। यह उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और जापान सरकार के सहयोग से गणपत विश्वविद्यालय में भारत का पहला जापान इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग चल रहा है।

error: Content is protected !!