अपनी फिल्में और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी की ड्रीम गर्ल अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ के हीरो राहुल शर्मा के साथ केक काट कर जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जहां उनकी फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, उनके धर्मपत्नी और बन्नो तेरा स्वाइगर फ़ेम बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा भी मौजूद रही। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने केक काट कर सबों को खिलाया और उन्हें बदले में बेस्ट विशेज मिले। इसके बाद अक्षरा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सबों का आभार व्यक्त किया।
वहीं, प्रदीप के शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई। वे नारी शक्ति की मिशाल हैं और हमारी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ उनपर ही बेस्ड है, जिसमें वे खुद लीड रोल में हैं। आज गणपती बप्पा अक्षरा के जन्मदिन के मौके पर आए हैं। यह बेहद शुभ है। हम उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। और बप्पा से कामना करते हैं कि उनका भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहे और वे हमेशा सितारों की तरह चमकती रहें।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों इंडस्ट्री में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। 12 साल की उम्र में फिल्मी करियर स्टार्ट करने वाली अक्षरा ने अब तक कई भोजपुरी फिल्में, हिन्दी टीवी सीरियल, ओटीटी शोज, और एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए। उनके लिए यह साल बेहद शानदार रह है। चाहे वो आमिर खान का इन्टरव्यू हों, साउथ सुपर स्टार विजय देवदकोंडा की फिल्म का प्रमोशन हो। चर्चा ये भी है कि वे इस साल बिग बॉस में भी नजर आ सकती हैं। साथ ही इसी साल उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ाई और इसके तहत ही नई फिल्म ‘डार्लिंग’ साइन किया, जिसकी शूटिंग भी पूरी हों चुकी है। बाबा मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को रजनीश मिश्रा निर्देशत कर रहे हैं।