मुंबई, 07 अक्टूबर, 2022: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज बताया कि इसने जनवरी-सितंबर 2022की अवधि में 2947 कारों की बिक्री की है। नई ऑडी ए8 और ऑडी क्यू7 के लॉन्च के साथ ऑडी ई-ट्रॉन रेंज, ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी क्यू5 और आरएस परफॉर्मेंस रेंज की निरंतर मांग से बिक्री में सकारात्मक वृद्धि हुई है। इसके अलावा,2022 के पहले नौ महीनों में ऑडी अप्रूव्ड: प्लस (प्रि-ओन्ड कार व्यवसाय) में 73% की वृद्धि हुई है। ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “पहले नौ महीनों में हमारे प्रदर्शन ने बचे हुए वर्ष में सकारात्मक प्रदर्शन कीनींव रखी है। सेमीकंडक्टर की कमी और वैश्विक आपूर्ति-श्रृंखला की चुनौतियों के बावजूद मजबूत विकास, ब्रांड और हमारे व्यापक उत्पादपोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों के उत्साह को दोहराता है। आगामी त्योहारी सीजन के साथ, हम स्थायी मांग के दम पर अच्छी वृद्धि कीउम्मीद कर रहे हैं।” ऑडी इंडिया ने भारत में अपने प्रि-ओन्ड कार व्यवसाय, ऑडी अप्रूव्ड: प्लस का विस्तार जारी रखा है। वर्तमान में देश के सभी प्रमुख केंद्रों में18 ऑडी अप्रूव्ड: प्लस शोरूम के साथ परिचालन कर रहा, ऑडी इंडिया तेजी से विस्तार कर रहा है और 2022 के अंत तक कंपनी की 22प्रि-ओन्ड कार फैसिलिटीज होंगी। 2022 के पहले नौ महीनों में ऑडी अप्रूव्ड: प्लस (प्रि-ओन्ड कार व्यवसाय) ) ने 73% की वृद्धि की है।
विद्युतीकरण रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, ऑडी इंडिया ने भारत के 60 से अधिक शहरों में सफलतापूर्वक 100 से अधिक चार्जर स्थापितकिए हैं। इनमें सभी ऑडी इंडिया डीलरशिप, वर्कशॉप सुविधाएं और देश में महत्वपूर्ण राजमार्गों पर स्थित चुनिंदा एसएवीडब्ल्यूआईपीएलसमूह की ब्रांड डीलरशिप शामिल हैं।
