कहानिका हिंदी पत्रिका झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

आज दिनांक 30/09/2023 को संध्या 6.00 बजे कहानिका हिंदी पत्रिका ( महिला कल्याण समिति ढोरी,बोकारो द्वारा संचालित) की अंतर्राष्ट्रीय संचालन समिति की ऑनलाइन बैठक गुगल मिट पर हुई।जिसका मंच संचालन मीणा अग्रवाल उप राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश अध्याय,रूपा कुमारी ,राज्य सलाहकार झारखंड अध्याय और संपादक रजनी प्रभा जी ने बारी बारी से किया।बैठक में निम्न विषयो पर चर्चा की गई।

1. कहानी और लघु कथा की कार्यशाला प्रारंभ की जाय और काव्य कार्यशाला को नियमित करते हुए अन्य गुरुओं को शामिल किया जाय जिसमे अन्य युवा नवांकुर कवियों को जोड़ा जाए।
2. साहित्यकारो और साहित्य के प्रचार प्रसार और प्रोत्साहन हेतु विभिन्नt प्रकार की प्रतियोगिताये जैसे काव्य , पाठ, गीत,गजल,लघु कथा और कहानी लेखन तथा पाठन प्रतियोगीता आदि जिसमे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और सम्मान पत्र भी दीया जाय।
3. दिसंबर माह 23 में **भारत नेपाल मैत्री फाउंडेशन नेपाल**के द्वारा आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में कहानिक के अधिक से अधिक कवियों और कवियित्रियो की भागीदारी सुनिश्चित किया जाय ।
4. कहानिका हिंदी पत्रिका का कबी सम्मेलन दुबई/आबूधाबी में जनवरी माह _ 2024 में किया जाय।
5. ऑफलाइन कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय कवियो से कम सहयोग राशि लिया जाय।

6. सभी राज्य इकाइयों की कार्यकारिणी एक साल के लिए बनाई जाय ताकी पदाधिकारियों में सक्रियता बनी रहे।
7.देश भर के सभी पटलो की नियमित निगरानी और रचनाओं की समीक्षा संचालन समिति के सदस्य बारी बारी से करे।
8 हर महीने ऑनलाइन और ऑफलाइन गोष्ठी/ मीटिंग होगी संचालन समिति की (अपनी अपनी इकाई की)

9 पत्रिका का अगला हार्ड कॉपी का अंक अतिशघ्र सम्मिलित विशेषांक का प्रकाशन कर दुबई में विमोचन किया जाय।t
10. कहानिका का ऑफलाइन कवि सम्मेलन जो सभी राज्यो के तीर्थ स्थानों में किया जा रहा है उसे और बेहतर तरीके से नियमित किया जाए।
11. अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन नवंबर 23में कासी बनारस में किया जाय।
12.सभी राज्यो की कार्यकारणी समिति के निष्क्रिय और लापरवाह सदस्यो की जगह नए सक्रिय और समर्पित सदस्यो का चयन किया जाय।
बैठक में पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती, सम्पादक रजनी प्रभा जी,अंतर्राष्ट्रीय संयोजक जे के मिश्रा जी दुबई , विशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र कुमार आबू धाबी,सुधीर कुमार मिडिया सह राज्य प्रभारी यूपी अध्याय,रजनी कटारे ,संयोजक मध्य प्रदेश अध्याय,रूपा कुमारी ,राज्य सलाहकार झारखंड अध्याय,निशिकांत पाठक निराला,राज्य प्रभारी झारखंड अध्याय, मीना अग्रवाल , उप राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश अध्याय,प्रति विश्वकर्मा वर्तिका राज्य सलाहकार यूपी अध्याय और आशा साहनी सदस्य यूपी अध्याय आदि शामिल हुए।
बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने बेहतरीन कविता पाठ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में श्याम कुंवर भारती के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

भवदीय
रजनी प्रभा
संपादक, कहानिका

error: Content is protected !!