घाटी में हुई बर्फबारी से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

जम्म-कश्मीर में जबरदस्त सर्दी का सितम इस बार सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। जहां इस बार न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई वहीं अधिकतम तापमान भी काफी नीचे लुढ़क गया है। वहीं घाटी में कुछ जगहों पर बर्फबारी से लोगों की तकलीफें और बढ़ गई हैं। श्रीनगर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस लिहाज से पिछले साल के मुकाबले मंगलवार इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

कारगिल और लद्दाख में भी मंगलवार का दिन सबसे ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां का तापमान -15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि लेह में तापमान सोमवार के -12.6 से बढ़कर -17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -4.2 डिग्री और पहलगाम में -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर के कुछ इलाकों में पड़ी 0.6 एमएम बर्फ ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की मानें तो घाटी में आने वाले दिनों में और बर्फ पड़ सकती है।

error: Content is protected !!