मोहम्मद फरमान फिरोजाबाद जिले का मनोनीत हुए जिलाध्यक्ष, खुशी की लहर
लखनऊ। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन(पंजीकृत) प्रदेश की अध्यक्ष रुचि दीक्षित ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मिश्रा को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वही वरिष्ठ पत्रकार जगत कुमार वर्मा को रायबरेली जिले का प्रभारी का दायित्व सौंपते हुए फिरोजाबाद जिले का मोहम्मद फरमान को अपवा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत ने भास्कर मिश्रा, जगत कुमार वर्मा और मोहम्मद फरमान को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र प्राप्ति की जानकारी पर प्रदेश के पत्रकारों में खुशी की लहर व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष रुचि दीक्षित ने मनोनीत किये गए सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि उपरोक्त तेज तर्रार और कर्मठशील पत्रकारों से अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन संगठन को मजबूती प्रदान होगी। दर्जन भर से अधिक समाचार पत्रों में कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मिश्रा ने कहा कि अपवा की मजबूती में हर संभव बेहतर प्रयास करूंगा इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए सदा तैयार रहूंगा। वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार जगत कुमार वर्मा को रायबरेली जिले का प्रभार मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए आवाज उठाना और उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना मेरे लिए गौरव की बात होगी। वही चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद से मोहम्मद फरमान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं संगठन की मजबूती के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा और पत्रकारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकार के लिए संकल्पित यह अपवा संगठन जिले में किसी भी पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा इसके लिए संगठन निर्णायक स्तर तक पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने का काम करेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि अपवा धीरे-धीरे पत्रकारों की आवाज बनता जा रहा है यह संगठन पत्रकारों के मान, सम्मान और अधिकार के लिए दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत के दिशा निर्देशन में आज दर्जन भर से अधिक प्रदेशों में अपवा मजबूती से पत्रकारों की समस्याओं को सुलझाता और उनके हक के लिए संघर्ष करता चला आ रहा है। आने वाले दिनों में अपवा एक ऐसा संगठन साबित होगा जिसमें जिले से लेकर प्रदेश तक और प्रदेश से लेकर देश तक के सभी पत्रकारों के मान सम्मान और हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़कर उनका अधिकार दिलाने का कार्य करेगा। उक्त लोगों के मनोनयन पर प्रदेश के तमाम जिलों से शुभकामनाएं पाकर उपरोक्त पदाधिकारी खुशी से आह्लादित है।